25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजावत का शिक्षकों पर तंज… ‘इन्हें तबादले की चिंता, पढ़ाई की नहीं’

विधायक भवानी सिंह राजावत ने गंधीफली गांव में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत स्वीकृ त 25 लाख की लागत के तीन कक्षा-कक्षों का भूमि पूजन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Haboo Lal Sharma

•

Updated: 21 Apr 2018, 10:44 PM IST

rajawat

कोटा. लाडपुरा विधायक भवानी सिंह राजावत ने शनिवार को गंधीफली गांव में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत स्वीकृत 25 लाख की लागत के तीन कक्षा-कक्षों का भूमि पूजन किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक राजावत ने कहा कि पिछले दो महीने से प्रदेश में तबादलों को लेकर अध्यापकों में खलबली मची है। लाखों अध्यापक शहर में या शहर के नजदीक आने के लिए प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लाडपुरा में ही लगभग 3 हजार अध्यापक ऐसे हैं जो कोटा शहर में या नजदीक आना चाहते हैं, ऐसे हालात में लगता है कि अध्यापकों की पढ़ाई करवाने में कोई रूचि नहीं है, उन्हें चिंता यही सता रही है कि उनका तबादला होगा या नहीं। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार ने गांव, गरीब व किसान की कायापलट कर दी है। सभा को भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष हेमराज नागर, सरपंच हंसराज गुर्जर, पूर्व सरपंच मांगीलाल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल गुप्ता, पूर्व सरपंच छीतरलाल सुमन ने भी सम्बोधित किया।

Read More:Breaking News: कोयले की दलाली में कर रहा था काला हाथ,रिश्वत लेते सहायक वनपाल को पकड़ा

10 वर्षों के बाद हटी है तबादलों पर लगी रोक
हाल ही में वसुंधरा सरकार ने कई वर्षों से प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक को हटा दिया था। प्रदेश में करीब 8 लाख 68 हजार 534 सरकारी कर्मचारी हैं सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग में करीब 4 लाख कर्मचारी हैं जबकि पंचायतीराज विभाग में 17 हजार 703, शहरी स्थानीय निकायों में 29 हजार 399 और स्वायत्तशासी संस्थाओं में करीब 26 हजार 487 कर्मचारी हैं, जिन्हें तबादलों से रोक हटने का फायदा मिलेगा।

जनप्रतिनिधियों का बढ़ा संकट
तबादलों से बैन हटते ही अब मंत्रियों, राजनेताओं और अफसरों के घर तबादलों के इच्छुक कर्मचारियों की भीड़ नजर आने लगी है। यही मंजर कोटा में देखने को मिल रहा है ।

Good News: पहले बच्चे के जन्म पर अब मां को मिलेंगे पांच हजार, सेहत का रखना होगा खास ख्याल

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग