5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून आने के बाद ही हटेगा मरुप्रदेश में इन जि‍लों में सूरज का कर्फ्यू

आग उगल रहा सूरज, बूंदी में पारा 48.2 डिग्री , झालावाड़ में 48 डिग्री पर स्थिर, बारां, कोटा भी तपे
2 min read
Google source verification
garmi

आग नहीं...अब अंगारों से जूझ रहे है हम!

कोटा/बूंदी/झालावाड़ . उफ... ये गर्मी। हर दिन बढ़ते तापमान से यह साफ है कि मानसून के आने तक हाड़ौती के लोगों को गर्मी से राहत मिलना नामुमकिन ही है। 47..48 और आज 48.2 मानो सूरज आग नहीं अंगारो उगल रहा है। दिन में चैन है न रात में। सुबह से लेकर देर रात तक गर्म हवा। झुलसाने वाली गर्मी को देख कर घर से बाहर कदम रखते ही बदन पसीना छोडऩे लगता है। केरल के रास्‍ते मानसून जल्‍दी ही भारत में दस्‍तक देगा, लेकि‍न हाडौती में मानसून के जूूून के अंति‍म सप्‍ताह या जुलाई के पहले सप्‍ताह में आने की उम्‍मीद है।

मेरो बारो सो कन्हैया को लग न जाए गर्मी..


रात तक एेसी हालत है कि कमरा कूलर पंखों से ठंडा नहीं होता। गर्मी की असर ये है कि नलों में हो या टंकी में पानी उबलता हुआ बाहर आता है। तेज धूप, गर्म हवा के चलते हाड़ौती में दिन के समय प्रमुख हाइवे, सम्पर्क सड़कों पर इक्के-दुक्के वाहन ही दौड़ते नजर आए। वहीं गांव-कस्बों से लेकर शहरों तक के बाजारों में दिनभर सन्नाटा छाया रहा।

पर्दाफाश: भिखारी बनकर ट्रेन से चुराते महंगा पार्सल और 500 रुपए में बेच देते ब्रांडेड कपड़े, जूते और घडिय़ां

गर्मी से बचाव के लिए कर रहे छिड़काव
गर्मी से बचाव के लिए कई लोग अपने स्तर पर बचाव कर रहे हैं। बारां में पेट्रोल पम्प परिसर में पानी से छिड़काव किसा गया। वहीं झालावाड़ में दुकानदारों ने बाजारों में पानी का छिड़काव करवाया।

Read More: Kota@44°C : तपने लगी धरा...जानिए रोहिणी का रहस्य

हाड़ौती में मौसम का हाल

कोटा : अधिकतम 46.5 न्यूनतम 29.6

बारां : अधिकतम 46 न्यूनतम 30

बूंदी : अधिकतम 48.2 न्यूनतम 27.5

झालावाड़ : अधिकतम 48 न्यूनतम 33

भीषण गर्मी में लू से बचने के लिए करें

सुबह खाएं अजवाइन : सुबह की शुरुआत अजवाइन खाकर करें। आधा चम्मच अजवाइन के साथ दो गिलास पानी पीने की कोशिश करें। इससे आपको दिनभर में गैस की परेशानी नहीं होगी।

चाय की जगह जूस को दें वरीयता : यदि सुबह चाय लेने की आदत है तो गर्मियों में इससे परहेज करें। इसकी जगह जूस लें। तरबूज का जूस गर्मियों में काफी अच्छा रहता है। इसे बनाते समय पुदीने की पत्तियां, सौंफ, काला नमक और नींबू आदि डालकर मिक्सी में ग्राइंड करें। ध्यान रहे तरबूज के बीज न निकालें क्योंकि इनसे आपको कैल्शियम मिलता है। इसके अलावा स्प्राउट्स, दलिया, पोहा और रोस्टेड ब्रेड आदि ले सकते हैं।