22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Kota / सूरज बरसाने लगा कहर लोगों का घर से निकलना हो गया दुभर

सूरज बरसाने लगा कहर लोगों का घर से निकलना हो गया दुभर

गर्मी अपने पिछले पुराने धीरे-धीरे सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। गर्मी के चलते अब सड़कों से डामर भी पिघलना शुरू हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 2 May 2018, 3:28 PM IST

Temperature Increases

कोटा . हाड़ौती में प्रचंड गर्मी का असर बरकरार है। गर्मी अपने पिछले पुराने धीरे-धीरे सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। गर्मी के चलते अब सड़कों से डामर भी पिघलना शुरू हो गया है। दिन में गर्मी के हालात यह है कि जैसे आसमान से आग बरस रही हो, प्रचंड गर्मी के चलते आमजन ही नहीं वन्यजीव व पशु-पक्षी भी बेहाल है। सुबह सात बजे से ही तेज धूप सताना शुरू कर देती है। दिन के समय तपिश इतनी बढ़ जाती है कि दिनभर धरती तवे सी तपती रहती है। लू के थपेड़ों का भी अहसास हो रहा है।

Read More: जनाब, हकीकत में नहीं सिर्फ कागजों में बन रहा कोटा स्मार्ट, एक साल बाद भी शुरू नहीं हुए 1456 करोड़ के ये काम
दिन ही नहीं, रातें भी अब गर्म होने लगी है। बाजारों में दिन में सन्नाटा पसरा रहता है। घरों में कूलर-पंखें की हवा भी बेअसर हो रही है। हालांकि नमी के चलते बारां जिले के मांगरोल व कोयला क्षेत्र में शाम को कुछ देर तेज बरसात हुई, लेकिन बरसात के बाद उमस से लोग बेहाल हो गए।

Breaking News: कोटा जंक्शन जाने से पहले पढ़ लीजिए ये खबर, आज निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, यहां से मिलेंगी आपको ट्रेन
बूंदी में सड़कों से डामर पिघला

बूंदी के रामगंजबालाजी से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 की सड़क प्रचंड गर्मी के कारण पिछलने लगा है। फोरलेन बायपास पर कई जगहों पर डामर पिघलकर बड़े-बड़े ब्रेकरों में तब्दील हो गया है। कई जगहों पर तीन से पांच इंच मोटाई तक की परत सड़क पर जमा हो गई है। ऐसे में इन जगहों पर स्पीड़ से चलने वाले वाहन चालक कई बार असंतुलित होकर गिरकर चोटिल हो रहे है। ठीक यहीं हालात रेलवे पुलिया से चित्तौड़ रोड ओवर ब्रिज तक के हो रहे है। यहां पर एक किलोमीटर के अंतराल में सड़क के बीच बड़े गड्ढे व बे्रकर बन गए है।