18 वर्षीय गोलू वाल्मीकि शुक्रवार की सुबह 5:00 बजे वह बाइक से वापस अपने घर महावीर कॉलोनी भदाना जा रहा था। तभी बीएसएन स्कूल के पास घात लगाए बैठे आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने उसे घेर कर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमला इतना जबरदस्त था कि उसके सिर, कान और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई। उसके सिर से बहुत अधिक खून बह गया। घायल अवस्था में ही उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।