
Rape Victim
बूंदी. बूंदी के देवपुरा में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ जोगणिया में कार्यरत वनरक्षक ने अश्लील वीडियो बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। छात्रा की रिपोर्ट पर यहां महिला थाना पुलिस ने वनरक्षक और उसके दो अन्य सहयोगियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे।
पीडि़ता एसपी और महिला आयोग अध्यक्ष तक से आरोपी व उसके साथियों की गिरफ्तारी की गुहार लगा चुकी है।
करवर थाना क्षेत्र के मालेड़ा गांव निवासी 24 वर्षीय पीडि़ता ने बताया कि वह झालीजी का बराना निवासी सहेली के साथ बूंदी के देवपुरा में किराए से कमरा लेकर पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान झांसे में लेकर जोगणिया वन खंड में कार्यरत वन रक्षक लोकेश गुर्जर उसे सरकारी क्वार्टर जोगणिया ले गया। जहां उसने दुष्कर्म किया और मोबाइल फोन पर वीडियो क्लिप बनाकर फोटो खींच लिए। बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमेल करता रहा और करीब दो माह में कई बार दुष्कर्म किया।
इसमें उसकी सहेली और एक अन्य युवक ने भी वनरक्षक का सहयोग किया। तब पीडि़ता छात्रा ने हिम्मत जुटाकर पूरे मामले की जानकारी अपनी पति को दी। दोनों बूंदी के महिला थाने पहुंचे और वन रक्षक लोकेश व उसके दो सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट सौंपी। पुलिस ने 29 अप्रेल 2018 को प्रकरण दर्ज किया, अब दो माह हो गए, लेकिन आरोपी पकड़े नहीं गए। पीडि़ता ने बताया कि पुलिस इस मामले में आरोपियों को बचाना चाह रही है।मामला महिला थाने का है और वो न्याय के लिय पुलिस अधिकारियों के काट रही है चक्कर लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं ।
Published on:
23 Jun 2018, 10:07 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.