
bharat ka sabse bada station konsa hai
कोटा.
रेलवे में तैनात लोको पायलेट अण्डररेस्ट कार्य नहीं करेंगे। यदि ट्रेन चालकों से निर्धारित 9 घंटे से ज्यादा रेल प्रशासन ने काम लिया तो वे रास्ते में ट्रेनों को खड़ी कर देंगे।
ऑल इंडिया रेलवेमैंस फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने शुक्रवार को कोटा में पत्रकारों से कहा, रेलवे में एक कर्मचारी दो कर्मचारियों के बराबर काम कर रहा है। रेलवे जितने पदों पर भर्ती कर रहा है उतने कर्मचारी तो दो साल में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में कर्मचारियों की कमी खत्म नहीं होगी। रेलवे को चाहिए वे रिक्त पदों से ज्यादा भर्ती करें ताकि सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के अनुपात में पद रिक्त नहीं रहें। क्योंकि भर्ती के बाद कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी देना पड़ता है। ऐसे में उन्हें तैयार होने में समय लगता है। उन्होंने कहा, लोको पायलेट वर्ग के कर्मचारियों के वेतन भत्तों की मांगें लम्बित है, इससे वे तनाव है और घंटे के बजाय उनसे 16 घंटे तक कार्य करवाया जा रहा है।
ऐसे जल्द ही संगठन इस दिशा में बड़ा कदम उठाएगा। रेल प्रशासन को अवगत करा देंगे कि 9 घंटे से ज्यादा कार्य कराया तो रास्ते में ट्रेनों को खड़ा कर देंगे। हालाकि टे्रन चालकों को यह समझाया जा रहा है कि वे जंगल में गाड़ी को खड़ा नहीं करें। अण्डररेस्ट होने पर निकट के किसी स्टेशन पर भी खड़ी करके विनम्रता से रेल प्रशासन को अवगत करा दें। उन्होंने कहा, अंग्रेजों के जमाने में था कि मालिक नौकर से जब तक काम करवा सकता है जब तक उसकी जान नहीं चली जाए। अब ऐसा रेलवे कर रही है, 9 घंटे से ज्यादा काम करवा रहा है।
इस बार नहीं रुकेगी हड़ताल
मिश्रा ने कहा, इस बार मांगे नहीं मानी तो डेढ़ माह पहले नोटिस देकर हड़ताल की जाएगी। कोटा में एक और दो नम्बर को होने वाले ऑल इंडिया रेलवेमैंस फेडरेशन के अधिवेशन में भी हड़ताल का निर्णय लिया जा सकता है।
नहीं चाहिए बुलेट ट्रेन
शिवगोपाल मिश्रा ने कहा, भारत जैसे देश को 1 लाख करोड़ रुपए खर्च करके तीन-चार हजार पैसे वाले लोगों के लिए बुलेट ट्रेन चलाने की जरूरत नहीं है। इससे अच्छा होगा कि इस राशि से नई लाइनों बिछाकर नई रेल सेवाएं शुरू कि जाएं, इसी में जनता का भला है।
रेलमंत्री नहीं कर्मचारी काम करते हैं
जब मिश्रा से यह पूछा कि इस सरकार के दो रेलमंत्रियों में से किसका अच्छा कार्य रहा। इस पर मिश्रा ने कहा, काम रेलमंत्री नहीं कर्मचारी करते हैं। ऐसे में कर्मचारी सबसे श्रेष्ठ हैं।
Updated on:
05 Oct 2018 08:11 pm
Published on:
05 Oct 2018 07:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
