
अज्ञात बदमाशों ने दो कार के शीशे तोड़कर चुराए तीन लाख रुपए व लेपटाप
कोटा. गुमानपुरा थाना क्षत्र में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे अज्ञात चोरों ने कोटड़ी चौराहे और छावनी चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे खड़ी दो कारों के साइड ग्लास तोड़कर कारों से तीन लाख रुपए, लेपटाप व अन्य दस्तावेज चुरा लिए।
पुलिस ने बताया कि उद्योग नगर के रायपृुरा में रॉयल पार्क निवासी ओम प्रकाश नागर (32) मंगलवार दोपहर लक्जरी कार से आईसीआईसीआई बैंक में रुपए जमा करवाने गया था। इसी दौरान वह कोटड़ी चौराहे पर कार खड़ी कर ट्रेन का टिकट करवाने के लिए छावनी चला गया, जहां से करीब पौन घंटे बाद जब वह कार के पास पहुंचा तो उसकी कार में बांयीं ओर का पिछला कांच टूटा हुआ तथा ढाई लाख रुपए का बेग, लेपटाप का बेग समेत बैंक पास बुकें, चेक बुकें,पेन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र अज्ञात चोर चुरा ले गए।
वहीं थाना क्षेत्र में एक अन्य मामले में कोटा के श्रीनाथपुरम डी निवासी चित्रेश नंदवाना ने बताया कि मंगलवार को वह छावनी चौराहे पर अपनी कार खड़ी कर शोरूम के ऊपर परिचित से मिलने गया था। इसी दौरान अज्ञात जनों ने उसकी कार के बांयीं ओर का पीछे का कांच तोड़कर उसमें बेग व उसमें रखे 50 हजार रुपए, प्रोपर्टी के कागजात, उसके मित्र नरेश शर्मा की बैंक चेक बुक, पास बुक, आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज चोरी हो गए।
सीसीटीवी फुटेज से शुरू की तलाश
धटना की जानकारी मिलने पर गुमानपुरा पुलिस ने दोनों मामलों में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कोटड़ी चौराहे से सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
नाकाबंदी में नहीं लगा सुराग
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन पुलिस के हाथ सफलता नहीं लगी।
पहले से मिलते जुलते आरोपी
थानाधिकारी आनंद यादव ने बताया कि पुलिस ने बताया कि वारदात में शामिल आरोपी पहले हुए वारदातों में सीसीटीवी की फुटेज में कैद हुए आरोपी से मिलते-जुलते है।
Published on:
11 Sep 2018, 8:29 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.