29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
डकनिया और सोगरिया रेलवे स्टेशन के लिए आई बड़ी खबर….कोटा आए रेलवे महाप्रबंधक ने ये बोला…
Play video

डकनिया और सोगरिया रेलवे स्टेशन के लिए आई बड़ी खबर….कोटा आए रेलवे महाप्रबंधक ने ये बोला…

कोटा जंक्शन के प्लेटफॉर्म चार पर वीडियो आधारित पूछताछ केन्द्र का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने इसकी प्रशंसा करते हुए यात्री फ्रेंडली बताया..
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

DHIRENDRA TANWAR

•

Updated: 2 Mar 2019, 2:35 PM IST

कोटा. पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अजय विजयवर्गीय ने कहा, सोगरिया स्टेशन तक रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य आगामी जून माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। सबसे पहले भौंरा से सोगरिया के बीच रेलवे लाइन का कार्य पूर किया जाएगा। इसके बाद सोगरिया से कोटा तक दोहरीकरण का कार्य होगा। इसके साथ ही सोगरिया स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

Read more : पार्षदों के दबाव में आकर महापौर ने भर दी हां, पर जनता की समस्याओं पर नहीं ध्यान….

डकनिया स्टेशन पर भी विस्तार किया जाएगा। कोटा जंक्शन के पुनर्वास प्रोजेक्ट के साथ डकनिया स्टेशन पर भी यात्री सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने पत्रिका से बातचीत में शुक्रवार को कहा, यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। रामगंजमंडी-भोपाल रेल परियोजना के आगे बढ़ाने के लिए भी तेजी कार्य चल रहा है, हर साल की प्रगति के लक्ष्य निर्धारित हैं। कोटा जंक्शन के प्लेटफॉर्म चार पर वीडियो आधारित पूछताछ केन्द्र का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने इसकी प्रशंसा करते हुए यात्री फ्रेंडली बताया।

Read more : अब बिजली की शिकायत करना हुआ आसान, केईडीएल का नया कॉल सेन्टर शुरू…

सुविधाओं का लिया जायजा

पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधकअजय विजयवर्गीय शुक्रवार को कोटा मंडल के दौरे पर आए। उन्होंने रूठियाई-कोटा रेलखंड का निरीक्षण किया। देर शाम कोटा पहुंचे और यहां यात्री सुविधाओं का जायजा लेने के साथ पैनल इंटरलॉकिंग, रिले रूम, गार्ड ड्राइवर लॉबी का निरीक्षण किया। इस दौरान महाप्रबंधक के साथ प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर, प्रमुख वित्त सलाहकार, प्रमुख मुख्य इंजीनियर, प्रमुख मुख्य भण्डार प्रबंधक, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त सहित कई अधिकारी भी साथ रहे। डीआरएम यू.सी. जोशी, एडीआरएम विनीत पाण्डेय और सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश ने कोटा में हुए नवाचारों की जानकारी दी।

Read more : अब इस गांव में दशहत, बाड़े में बंधे पाड़े का किया शिकार, ग्रामीण बोले आ गया पैंथर…!….
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने चौराखेड़ी, छबड़ागूगोर, सालपुरा, बारां, सोगरिया स्टेशन की यात्री सुविधाओं का जायजा लेंगे। पैनल इंटरलॉकिंग, रिले रूम, गार्ड ड्राइवर लॉबी, रेलवे कॉलोनियों, हैल्थ यूनिट्स, रेलवे याड्र्स सहित पूरे रेलखंड में महत्वपूर्ण रेलवे पुलों, माईनर ब्रिज, मेजर ब्रिज, लेवल कॉसिंग गेट्स, कर्व, टर्न आउट्स, रेलवे ट्रैक, गैंग यूनिट्स आदि का सघन निरीक्षण किया।
महाप्रबंधक ने नवनिर्मित बालोद्यान, नवनर्मित रेलवे आवास, हवा की गति का मापने वाला यंत्र सहित रेल यात्रियों के हित में कई उपयोगी पेम्फ लेट, फ ोल्डर्स और पुस्तिकाओं का भी विमोचन किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ऑन ड्यूटी कार्यरत ट्रैकमैन, गेटमैन से भी रू-ब-रू हुए और उनके साथ रोजमर्रा के काम-काज में आने वाली समस्याओंंं पर चर्चा की। रेलवे के तकनीकी ज्ञान, संरक्षा नियमों एवं जानकारियों से अप-टू-डेट पाए गए रेलकर्मियों के कामकाज से संतुष्ट होकर उनकी सराहना की एवं नकद पुरस्कार भी प्रदान किए। बारां रेलवे स्टेशन पर महाप्रबंधक ने यात्री सुविधाओं सहित रेलवे अस्पताल, सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया एवं पैसेंजर ऑपरेटेड पूछताछ टर्मिनल, टीटीई मोबाइल एप की सौगात भी प्रारंभ की।