
Three cases of fraud in a day at kota city
कोटा. बुधवार को फिर बदमाशों ने शहर पुलिस की नींद उड़ा दी। गुमानपुरा और किशोरपुरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 6 बदमाशों की गैंग ने दो घंटे के भीतर तीन वारदातों को अंजाम दिया।
जिसमें लोगों को झांसे में लेकर और कार के शीशे तोड़कर कारों में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए और लैपटॉप चुरा कर ले गए। एक जगह बाजार में लगे सीसीटीवी में 6 संदिग्धों के फुटेज कैद हुए हैं।
वारदातों की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई, लेकिन देर रात तक आरोपी पकड़ में नहीं आ सके। दोनों वारदातों के पीछे एक ही गैंग का हाथ होने की आशंका है।
सुबह 11 बजे कार से बैग पार
डीसीएम रोड पर एक भोजनालय के बाहर से बदमाश सुबह 11 बजे कार में बैठे व्यक्ति को नोटों का झांसा देकर कार से दो बैग चोरी कर ले गए, जिसमें 1.02 लाख रुपए नकद और दस्तावेज थे।
उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जयपुर के कटेवा निवासी राजेन्द्र पारीक फर्टिलाइजर्स के डीलर हैं। वे बुधवार को कोटा आए और स्थानीय डीलर मेहरबान ंिसंह के साथ डीसीएम रोड स्थित भोजनालय पर खाना खाने पहुंचे।
यहां राजेद्र कार में ही बैठे रहे, जबकि ड्राइवर व मेहरबान सिंह खाना खाने चले गए। इसी बीच एक व्यक्ति आया, जिसने राजेन्द्र से कहा कि कार के बाहर उनके रुपए गिरे हुए हैं। वे जैसे ही बाहर आकर रुपए समेटने लगे।
इसी दौरान दूसरी ओर से कार का गेट खोलकर अन्य बदमाश दो बैग चोरी कर ले गए। एक बैग में 1.02 लाख रुपए और दूसरे में दस्तावेज थे।
दोपहर 12 बजे, कार से बैग व लैपटॉप पार
वल्लभ नगर में एक दुकान के बाहर खड़ी कार से बदमाश नोटों का बैग व लैपटॉप चोरी कर ले गए। पुलिस ने बताया कि आशीर्वाद आंगन बालाजी नगर निवासी आलोक अग्रवाल इलेक्ट्रोनिक की दुकान पर आए थे।
वे दुकान के बाहर कार में बैठे हुए थे। इसी दौरान उनकी कार को पीछे से धक्का लगा। उन्होंने उतरकर देखा तो एक व्यक्ति ने बताया कि कार के पास नोट पड़े हैं।
वे रुपए उठाने लगे, इसी दौरान वह व्यक्ति कार से बैग चोरी कर ले गया। बैग में 12300 रुपए व लैपटॉप रखा हुआ था।
दोपहर 12.30 बजे, कार से उड़ाए 20 हजार
शॉपिंग सेंटर बाजार से बदमाश एक कार का शीशा तोड़कर 20 हजार रुपए चोरी कर ले गए। प्रभूलाल सिकरवाल शॉपिंग सेंटर में टाइल्स की दुकान पर आए थे।
कार दुकान के बाहर खड़ी थी। थोड़ी देर बाद आकर देखा तो कार के शीशे टूटे हुए और बैग नदारद था। बैग में 20 हजार रुपए थे।
सीसीटीवी में नजर आ रहे 6 जने
पुलिस ने बताया कि शॉपिंग सेंटर स्थित एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में 6 संदिग्ध नजर आ रहे हैं। जिनमें से एक के हाथ में थैला भी है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों को तलाश कर रही है।
Published on:
19 Jul 2018 01:12 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
