2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा के बालिकागृह से आधी रात को भाग जाती हैं लड़कियां…जानिए ऐसा क्या होता है यहां

कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के नांता स्थित बालिकागृह से शुक्रवार शाम तीन किशोरियां कमरे की खिड़की की ग्रिल तोड़कर भाग गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 31 Mar 2018, 10:31 AM IST

balika grah kota

कोटा . कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के नांता स्थित बालिकागृह से शुक्रवार शाम तीन किशोरियां कमरे की खिड़की की ग्रिल तोड़कर भाग गई। इनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। हालांकि रात को उनमें से दो वापस मिल गई। एक की देर रात तक तलाश की जा रही थी।

Rdad More: यात्रीगण ध्यान दें, अब कोटा जंक्शन पर नहीं आएगी यह ट्रेनें, जानिए किस रूट की ट्रेन कहां मिलेगी

कुन्हाड़ी थानाधिकारी श्रीचंद सिंह ने बताया कि नारीशाला की अधीक्षक श्वेता शर्मा ने रिपोर्ट दी कि शाम 5 से 6 बजे के बीच बालिका गृह से तीन बालिकाएं कमरे की खिड़की की ग्रिल तोड़कर कहीं चली गई। इनकी उम्र13 से 17 साल है। रिपोर्ट पर मौका देख तीनों की तलाश शुरू की। सीआई ने बताया कि तीन में से दो को रात को नयापुरा से दस्तयाब कर वापस बालिका गृह भिजवा दिया। गौरतलब है कि पूर्व में भी यहां से कई बार महिलाएं व बालिकाएं भाग चुकी हैं। हालांकि बाद में वे सभी मिल गई थी।

OMG: कोटा के सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों को दिया जा रहा खतरनाक रेडिएशन, एक हजार लोगों की जान खतरे में

दो कोटा व एक बारां से आई थी
नारीशाला की अधीक्षक श्वेता शर्मा ने बताया कि दो किशोरियां अनंतपुरा थाना क्षेत्र से बाल कल्याण समिति कोटा के आदेश से और एक बाल कल्याण समिति बारां के आदेश से आई थी। एक किशोरी 1 मार्च को, दूसरी 14 को और तीसरी 29 मार्च को ही आई थी। तीनों एक साथ ही भागी। जिस समय वे गई उस समय केयर टेकर आगे की तरफ थी। ये पीछे के कमरे की खिड़की की ग्रिल तोड़कर भागी।

Rdad More: 'कुदरत' के गुजर जाने के बाद घर लौटेगा 'बरकत'

घूमने जाने सेकिया था मना
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष हरीश गुरुबक्शानी ने बताया कि समिति की ओर से बालिकागृह की किशोरियों को शुक्रवार को बाहर घुमाने के लिए ले जाया गया था। इन तीनों ने मन नहीं होने का बहाना बनाकर घूमने जाने से मना कर दिया था। सूनापन देख ये भाग गई।