25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुकुंदरा में ‘टाइगर सुल्तान’ की ‘सुल्ताना’ जख्मी, शरीर पर गहरे घाव, पड़े कीड़े

मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व की बाघिन सुल्ताना (एमटी-2) की गर्दन के ऊपरी हिस्से पर घाव हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 29 Jan 2019, 8:00 AM IST

tigress MT-2 Injured

मुकुंदरा में 'टाइगर सुल्तान' की 'सुल्ताना' जख्मी, शरीर पर गहरे घाव, पड़े कीड़े

कोटा. मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व की बाघिन सुल्ताना (एमटी-2) की गर्दन के ऊपरी हिस्से पर घाव हो गए। मानिटरिंग के दौरान इसका पता चला तो सोमवार को बाघिन को ट्रंकोलाइज कर वन अधिकारियों की मौजूदगी में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। अधिकारियों के मुताबिक बाघिन स्वस्थ है। उसे विशेषज्ञों की देखरेख में रखा जाएगा। फिलहाल घाव होने के कारणों का पता नहीं चल सका। गौरतलब है कि पांच दिन पहले बाघ और बाघिन को एक साथ मुकुंदरा में देखा गया था।

OMG: गर्ल फ्रेंड का खर्चा उठाने के लिए 'शाहरूख खान' ने कर डाला यह कारनामा, मामला खुला तो 'वो' भी चकरा गई

पांच दिन पहले नजर आए थे घाव

अधिकारियों के मुताबिक बाघिन की मॉनिटरिंग कर रही टीम को 23 जनवरी को उसके शरीर पर घाव नजर आए थे। इसकी सूचना टीम ने अधिकारियों को दी। इस पर विभाग के चिकित्सकों व अधिकारियों ने उसकी मॉनिटरिंग की। घाव के फोटो लेकर चिकित्सकों से विचार-विमर्श किया। गंभीरता को देखते हुए बाघिन को ट्रंकोलाइज कर उपचार किया। इसके बाद उसे एनक्लोजर में छोड़ा। इस दौरान उप वन संरक्षक टी. मोहन राज व सहायक वन संरक्षक दीपक चौधरी उपस्थित रहे।

Good News : बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर: यहां ट्रेनिंग के साथ मिलेगी मनपसंद जॉब

दो से तीन घाव
सुल्ताना की गर्दन के ऊपरी हिस्से के अलावा अन्य घाव भी थे। इनमें कीड़े पड़ गए थे। जयपुर से आए डॉ. अरविंद माथुर व वन्यजीव विभाग के चिकित्सक अखिलेश पांड्ेय ने उसका उपचार किया। बाघ के नाखून लगने या संभव है झाडिय़ों के कांटें लगने से घाव हुए हों।

Read More: चंबल के बीहड़ में दहाड़ा टाइगर, नील गाय का किया शिकार, किसानों ने थामी लाठियां

ठीक है बाघिन

मॉनिटरिंग के दौरान टीम को बाघिन एमटी-2 के शरीर पर घाव नजर आए थे। घाव मुश्किल न बन जाएं, इसे देखते हुए उपचार करवाया गया। फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि घाव कैसे हुए, इसकी जानकारी ली जा रही है। जंगल में विचरण के दौरान कहीं कुछ चुभ सकता है। हालांकि बाघिन स्वस्थ है।
- घनश्याम शर्मा, फील्ड डारेक्टर, मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग