कोटा . मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व का खाली सिंहासन अपने उत्तराधिकारी की राह देख रहा है। वहीं नीति निर्धारिकों के कयासों को दरकिनार कर बिगड़ैल शहजादा बाघ T91 अपनी धुन में राह के नजारों को देखते हुए Secret Superstar की तरह बिना किसी को खबर किए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है। ब्रोकन टेल की असामयिक मौत से खाली हुई मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व की बादशाहत अब नए राजा का बेसब्री से इंतजार कर रही है। T91 के अलावा और बाघ T66 भी दावेदारी है। जो भी राजा बनेगा, बाघिन T83 उसकी पटरानी बनेगी। प्रशासन ने नए बादशाह की अगवानी को आतुर है। गौरतलब है कि सरकार की योजना के अनुसार इसी माह मुकुन्दरा में बाघों को लाकर बसाना है। वनकर्मी मुस्तैदी के साथ इसकी तैयारी में जुटे हैं।