3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में मुस्लिम समाज ने निकाली तिरंगा यात्रा, हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा शहर

गणतंत्र दिवस के मौके पर कोटा में सांप्रदायिक सौहार्द व देशभावना का नजारा देखने को मिला। मुस्लिम समुदाय की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 27 Jan 2018, 9:25 AM IST

tiranga yatra in kota

कोटा में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द व देशभावना का नजारा देखने को मिला। छावनी क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने यात्रा का दिल खोलकर स्वागत किया। टीपू सुल्तान ग्रुप की ओर से शाम 4 बजे छावनी से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो छावनी, कोटड़ी, शोपिंग सेंटर, गुमानपुरा होती हुई सब्जीमंडी पहुंची।

Read More: गणतंत्र दिवस पर JIO का तोहफा, 49 रुपए में पाएं 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड डाटा और वॉयस कॉलिंग

हाथों में तिरंगा लिए मुस्लिम युवा जिस भी मार्ग से गुजरे वहां शहरवासियों ने पलक पावड़े बिछाकर फूलों से स्वागत किया। साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए कोटा के युवाओं ने हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और गणतंत्र दिवस की मुबारकबाद देते रहे। रैली में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए। मुस्लिम युवाओं की ओर से दिए गए कौमी एकता संदेश की सभी ने सराहना की। रैली में उपस्थित युवाओं का कहना था कि जिस तरह यहां ईद-दीपावली हिन्दू-मुस्लिम साथ मिलकर मनाते हैं, उसी तरह हमें देश की खुशी में हमसभी को एक साथ शरीक होना चाहिए।

Republic Day: ये हैं कोटा के जाबांज सिपाही, जिनके कदमों की आहट से कांप जाते हैं अपराधी...देखिए तस्वीरें

रैली में शामिल युवाओं ने कहा कि हम लोग पूरी दुनिया को यह संदेश देना चाहते है कि सब लोग प्रेम और सौहार्द के साथ मिलजुलकर रहे। हम अपने बुजुर्गों की मेहनत को जाया नहीं होने देंगे। हम सब भारत मां के बेटे हैं और एक होकर दुश्मनी ताकतों से अपने मुल्क की हिफाजत करेंगे। प्रमुख मार्गों पर व्यापार संघ की ओर से युवाओं का फूलों से स्वागत कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही रैली आयोजन को सराहा। इस दौरान पुलिस का भारी लवाजमा रैली के साथ रहा।

Read More: देशभर में गोल्ड कंपनियों को लूटने वाले बिहार के बदमाशों ने लूटा कोटा का 27 किलो सोना, इन 2 गैंग पर शक