20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG News: स्टेट हाइवे पर टोल लागू, कोटा से इटावा आना-जाना महंगा, जानिए किस वाहन पर कितना टैक्स

कोटा से इटावा गाड़ी से आना-जाना सोमवार से महंगा हो जाएगा। राजमार्ग 70 पर टोल लागू कर दि‍या गया है। कार का सफर 65 रुपए तक महंगा होगा।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 01, 2019

Toll tax applied on State Highway

BIG News: स्टेट हाइवे पर टोल लागू, कोटा से इटावा आना-जाना महंगा, जानिए किस वाहन पर कितना टैक्स

कोटा. कोटा से इटावा गाड़ी से आना-जाना सोमवार से महंगा हो जाएगा। राजमार्ग 70 पर टोल लागू कर दि‍या गया है। कार का सफर 65 रुपए तक महंगा होगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय की ओर से 1 अप्रेल से कोटा जिले के कोटा से झोल के बालाजी वाया ताथेड़, सुल्तानपुर, गणेशगंज तथा इटावा के स्टेट हाईवे-70 के 43.200 किमी पर बीओटी परियोजना के तहत यह टोल लागू किया जाएगा। मैसर्स चेतक जैनको टोलवेज लिमिटेड जयपुर को टोल संग्रहण का काम दिया गया है।

Good News: अब घर बैठे खुलवाएं बैंक अकाउंट, पैसा जमा करवाने या निकलवाने के लिए कीजिए सिर्फ एक मैसेज

अकृषि उपज ले जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली पर एक तरफा टोल 15 रुपए तथा दोनों तरफ का टोल 20 रुपए लगेगा। टैम्पो, कारों, टैक्सियां एवं जीपों पर एक तरफा टोल 45 रुपए तथा दोनों तरफ का 65 रुपए है। बसों पर एक तरफा 110 रुपए तथा दोनों तरफ का टोल 165 रुपए लगेगा। पांच टन के ट्रक पर एक तरफा 145 रुपए तथा दोनों तरफ का 215 रुपए, पांच टन से अधिक के भार वाले ट्रक पर 220 रुपए तथा दोनों तरफ का 330 रुपए का टोल लगेगा। मल्टी एक्सल ट्रक, टेल पर एक तरफ का टोल 365 रुपए तथा दोनों तरफ का 545 रुपए लगेगा।

OMG: साइकिल से टक्कर लगी तो 8 साल के बच्चे ने छात्र को मारे चाकू, घायल के घाव देख चकरा गई पुलिस

गौरतलब है कि गत वर्ष एक अप्रेल को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने बजट में स्टेट हाईवे फ्री करने की घोषणा की थी। नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के साथ ही ये घोषणा पूरे राजस्थान में लागू हो गई थी। इस घोषणा से वाहन चालकों को काफी राहत मिली थी लेकिन सरकार बदलने के साथ ही स्टेट हाइवे-70 पर टोल लागू कर दिया गया। इससे कोटा से इटावा तक का सफर महंगा हो गया।

Read More: लोकसभा चुनाव: सांसद बिरला का कांग्रेस को खुला चेलेंज, किया ये काम तो आ जाएं मैदान में, हम नहीं आएंगे वोट मांगने