3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृपया ध्यान दे! निर्माण कार्य के चलते कोटा के यह मार्ग परिवर्तित हुए

कोटा. दादाबाड़ी मेन रोड पर चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते यातायात पुलिस ने सिटी व मिनी बसों का मार्ग परिवर्तित किया है।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

abhishek jain

Sep 11, 2017

traffic route

traffic route

कोटा.

दादाबाड़ी मेन रोड पर चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य को देखते हुए यातायात पुलिस ने सिटी व मिनी बसों का मार्ग मंगलवार से परिवर्तित किया है। वहीं दिन के समय छावनी बाजार से कार व लोंिडंग वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी है।

यातायात उप अधीक्षक श्योराजमल मीणा ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य को देखते हुए महावीर नगर से नयापुरा की तरफ आने वाली नगरीय परिवहन की सिटी बसें व मिनी बसें केशवपुरा से तीन बत्ती चौरहा, जीएडी चौराहा, दूध डेयरी से अमर निवास के सामने होते हुए दादाबाड़ी चौराहा होकर निकल सकेंगी, जिन बसों को दादाबाड़ी की तरफ नहीं जाना वे अमर निवास से सीधे चम्बल गार्डन के सामने से होते हुए सीएडी चौराहा होकर निकल सकेंगी।

Read More: छात्रों ने हंगामा कर मांगा मुख्य चुनाव अधिकारी से इस्तीफा

वहीं सीएडी की तरफ से महावीर नगर की तरफ जाने वाली सिटी व मिनी बसें दादाबाड़ी बड़ा चौराहा से थाने के सामने होकर अमर निवास, दूध डेयरी, जीएडी चौराहा से तीन बत्ती व केशवपुरा होकर जा सकेंगी। इससे बसों को थोड़ा घूमना पड़ेगा। अभी तक ये बसें दादाबाड़ी छोटे चौराहे से बसंत बिहार होते हुए जा रही थी। यहां मार्ग छोटा होने पर दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ था। इसी के चलते मंगलवार से मार्ग परिवर्तित किया गया।

Read More: ये पलंग पर जागता कुर्सी पर सोता है

उप अधीक्षक मीणा ने बताया कि इसी तरह छावनी बाजार में दिन के समय यातायात का दबाव अधिक होने से यहां से चारपहिया वाहनों का प्रवेश मंगलवार से निषिद्ध रहेगा।

दोपहर 1 से रात 10 बजे तक कैथून व रामचंद्रपुरा की तरफ से आने वाली कारें व लोडिंग वाहन छावनी पुलिस चौकी के पास वाले रास्ते से बंगाली कॉलोनी होते हुए निकल सकेंगे। वहीं छावनी से कैथून व रामचंद्रपुरा की तरफ जाने वाली कारें व लोडिंग वाहन बंगाली कॉलोनी होकर ही जा सकेंगे। दिन के समय बाजार के दोनों ओर सिपाही रहेंगे व बेरिकेड्स भी लगाए गए हैं।