
कोटा . कोटा जंक्शन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग, यार्ड रिमॉडलिंग, नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इस कारण दो मई को कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। गाड़ी संख्या 05614 कोटा-झालावाड़ सिटी पैसेंजर, गाड़ी संख्या 05613 झालावाड़सिटी-कोटा पैसेंजर, गाड़ी संख्या 59837 झालावाड़सिटी-कोटा पैसेंजर और गाड़ी संख्या 59840 कोटा-झालावाड़ सिटी पैसेंजर निरस्त रहेगी।
इससे पहले 1 मई को गाड़ी संख्या 59838 कोटा-झालावाड़ पैसेंजर सुबह 7.15 बजे डकनिया स्टेशन से प्रस्थान किया। इसके अलावा गाड़ी संख्या 59831 वडोदरा-कोटा पैसेंजर रात 10.10 बजे डकनिया स्टेशन पर आकर समाप्त हुई। गाड़ी संख्या 19808 जयपुर-कोटा एक्सप्रेस सुबह 5.10 गुडला स्टेशन पर भी दो मिनट के लिए रुकी और रवाना हो गई।
Shab-e-Barat Special: शब-ए-बारात पर ऐसे करें गुनाहों से तौबा, बरसेगी अल्लाह की रहमत
19659 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस मध्यरात्रि 12.45 बजे कोटा जंक्शन नहीं आकर परिवर्तित मार्ग सोगरिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी। 18214 जयपुर-दुर्ग राज 1.30 बजे और 19608 अजमेर-कोलकाता एक्सप्रेस रात 2.10 बजे कोटा नहीं आकर सोगरिया स्टेशन से रवाना होगी।
Read More: शर्मनाक करतूत: पति व ससुर ने विवाहिता को दो बार बेचा, वसूले लाखों रुपए
ये ट्रेन कोटा जंक्शन से ही चलेंगी
गाड़ी संख्या 12181/12182 दयोदय एक्सप्रेस आगामी 1, 2 एवं 3 मई को कोटा स्टेशन पर ही आएगी और प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 14813/14814 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का आगामी 1, 2 एवं 3 मई को कोटा स्टेशन से ही परिचालन किया जाएगा