20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वसुंधरा सरकार से नजदीकियां इन अफसरों को पड़ी भारी, गहलोत सरकार ने भगाया, अपनों को मनपसंद जगह लगाया

वसुंधरा सरकार से नजदीकियां बढ़ाना शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों को भारी पड़ गया। कांग्रेस सरकार ने आधा दर्जन अधिकारियों का तबादला कर अपनों को मनपसंद जगह लगा दिया।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Mar 11, 2019

Transfer of Education Officers

वसुंधरा सरकार से नजदीकियां इन अफसरों को पड़ी भारी, गहलोत सरकार ने भगाया, अपनों को मनपसंद जगह लगाया

बारां. पूर्व सरकार के जनप्रतिनिधियों की नजदीकियां शिक्षा से जुड़े विभागों से अधिकारियों पर भारी पड़ गई है। हालात यह है कि वर्तमान सरकार ने शिक्षा से जुड़े तीनों विभागों में आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए हैं। ऐसे में कई अधिकारियों ने मजबूरी में पदभार ग्रहण किया है। अब यह अधिकारी लोकसभा चुनावों के बाद पुन: अपनी मनपसंद जगह पर स्थानांतरण का प्रयास करेंगे।

Read More: लुटेरो के रडार पर था मेड़तवाल समाज का विवाह सम्मेलन, महिला से झपटा सोने का हार, लौटते लोगों को भी लूटा

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गणपतलाल मीणा का स्थानांतरण धोलपुर किया था लेकिन दूरी ज्यादा होने से उन्होंने सवाईमाधोपुर या आसपास के क्षेत्र मेें स्थानांतरण कीे गुहार लगाई लेकिन नहीं चली। बाद में करौली स्थानांतरण कर दिया। आखिर में उन्हें मजबूरी में करौली में पदभार ग्रहण करना पड़ा। समग्र शिक्षा अभियान में सहायक परियोजना समन्व्यक के पद भर भवानी सिंह राजावत ने जयपुर स्थानांतरण के प्रयास किए लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। समसा में कार्यक्रम अधिकारी संजय गुप्ता का स्थानांतरण कवाई उच्च माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याता के पद पर किया है।

BIG NEWS: कुदरत पर विज्ञान की नकेल: अब गायें सिर्फ बछडिय़ां ही पैदा करेंगी

उन्होंने स्थानांतरण रद्द कराने के काफी प्रयास किए लेकिन उनकी नहीं चली। इसी तरह से कार्यक्रम अधिकारी नरेश अग्रवाल को कोटा में कार्यक्रम अधिकारी लगाया है। उक्त दोनों के स्थान पर कस्बा थाना उच्च माध्यमिक स्कूल से पांचूराम मेहता व जयपुर जिले के रामगढ़ के जमूवा उच्च माध्यमिक विद्यालय के विनोद कुमार मीणा को लगाया है।

Good News:आचार संहिता से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, अब 52 स्टेशनों पर रुकेंगी यह ट्रेनें

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय वीरेन्द्र यादव का स्थानांतरण मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के पद भीलवाड़ा में किया है। उनके स्थान पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अटरू रामनारायण मीणा को लगाया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत सहायक निदेशक संजय गर्ग का स्थानांतरण कोटडी सूडा विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर किया है। उनके स्थान पर रामपाल मीणा को लगाया है। वे कोटड़ी सूडा में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे।

Read More: वसुंधरा के गढ़ में पहली सुपरफास्ट ट्रेन, कोटा, जयपुर, बीकानेर और श्रीगंगानगर से जुड़ेगा झालावाड़

इन्हें किया खुश
सीसवाली उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत रामावतार रावल को पदोन्नत करके समसा में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक के पद पर लगाया है। उच्च माध्यमिक विद्यालय बमोरीकला में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत सीताराम मीणा को पदोन्नत करके जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक मुख्यालय लगाया है। उक्त पद पर कार्यरत मनफूल नागर को बूंदी जिले में नैनवंा के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर लगाया है। बाड़मेर में गरडा रोड पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत कन्हैयालाल देदवाल को डाइट प्रिंसीपल के पद पर लगाया है। देदवाल बारां शहर के ही रहने वाले हैं।