
Om Birla's Daughter Anjali Birla Wedding: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को एक दिवसीय प्रवास पर कोटा आएंगे। दोनों मुख्यमंत्री लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजली बिरला के विवाह समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री की प्रस्तावित कोटा यात्रा को देखते हुए जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने मंगलवार को सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव विमान से कोटा हवाई अड्डे पर 9:45 पहुंचेंगे। यहां से वे लोकसभा अध्यक्ष के शक्तिनगर आवास पहुंचेंगे और नवदम्पत्ति को आशीर्वाद देंगे। 11 बजे रवाना हो जाएंगे। सीएम भजनलाल शर्मा शाम 4 बजे कोटा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से आशीर्वाद समारोह में शिरकत करेंगे। इसके अलावा कई मंत्री कोटा आने की संभावना है।
Updated on:
13 Nov 2024 08:21 am
Published on:
13 Nov 2024 08:21 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
