सुनील सिंह सिसोदिया। राजस्थान में रिफाइनरी के शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल उत्पादन बढ़ाने को लेकर लगभग 16605 स्वक्वायर किलोमीटर क्षेत्र में पेट्रोलियम खोज का कार्य तेज किया जा रहा है। यह खोज इस क्षेत्र के 14 ब्लॉकों में चल रही है। प्रदेश के पांच जिलों बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर और जालौर जिले के 21338 स्क्वायर किलोमीटर क्षेत्र में पेट्रोलियम व नेचुरल गैस के भंडार चिह्नित किए गए थे।