24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा से हनुमानगढ़ जा रहा सीमेंट से भरा ट्रोला नेशनल हाइवे पर पलटा, धमाके की आवाज से गांव में मचा हड़कम्प
Play video

कोटा से हनुमानगढ़ जा रहा सीमेंट से भरा ट्रोला नेशनल हाइवे पर पलटा, धमाके की आवाज से गांव में मचा हड़कम्प

Accident, Trolla truck overturned, Mangalam Cement : बूंदी जिले में नेशनल हाइवे-52 पर शनिवार सुबह सीमेंट से भरा ट्रोला असंतुलित होकर पलट गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 19 Oct 2019, 1:38 PM IST

कोटा. बूंदी जिले में देवाखेड़ा गांव के पास नेशनल हाइवे-52 पर शनिवार सुबह सीमेंट से भरा ट्रोला असंतुलित होकर पलट गया। ( Trolla truck overturned ) सड़क पर सीमेंट के कट्टे ही कट्टे फैल गए। ट्रोला गिरने की जोरदार आवाज से ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और चालक को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद हाइवे पर यातायात बाधित हो गया। सड़क के दानों ओर वाहनों की कतारें लगी रही। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रोले को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया।

Read More: कोटा मेडिकल हॉस्पिटल ने प्रसव पीड़ा से तड़पती प्रसूता को 13 किमी दौड़ाया, स्टाफ बोला-यहां क्यों आए, घर जाओ

जानकारी के अनुसार कोटा जिले के मोड़क गांव क्षेत्र में स्थित मंगलम सीमेंट फैक्ट्री से ट्रोला सीमेंट लेकर हनुमानगढ़ के सांगरिया कस्बे में जा रहा था। इसी दौरान बूंदी जिले के देवाखेड़ा गांव के पास एनएच-52 पर वाहन का पिन टूटने से ट्रोला अनियंत्रित हो गया और तेज धमाके के साथ सड़क पर पलट गया। आवाज इतनी तेज थी कि पास के गांव के लोग सकते में आ गए। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस कंट्रोलरूम पर सूचना दी।

shocking news: कोटा में चिता पर लेटी लाश की हरकतें देख लोगों के छूटे पसीनें, अस्पताल ले भागे परिजन

चालक व परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के 50 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रोले को सड़क किनारे लगाकर यातायात बहाल करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि बूंदी जिले के देवाखेड़ा, इटूदा रोड, पेच की बावड़ी इलाका दुर्घटना सम्भावित क्षेत्र है। यहां आए दिन दुर्घटना होती रहती है ।