24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में बेकाबू हुआ कोटा स्टोन से भरा ट्रोला, तेज धमाके के साथ बीच सड़क पर पलटा, मची अफरा-तफरी

Road Accident, kota stone, Trolla truck overturned: कोटा शहर में शनिवार तड़के कोटा स्टोन से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 19 Oct 2019, 3:24 PM IST

Truck Accident

कोटा में बेकाबू हुआ कोटा स्टोन से भरा ट्रोला, तेज धमाके के साथ बीच सड़क पर पलटा, मची अफरा-तफरी

कोटा. शहर में अनंतपुरा के पास शनिवार तड़के कोटा स्टोन ( kota Stone ) से भरा एक ट्रोला बीच रोड पर पलट गया। ( Trolla truck overturned) सड़क पर पत्थर ही पत्थर हो गए। यातायात अवरूद्ध हो गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। चालक के मामूली चोटें आई है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल करवाया।

Read More: कोटा से हनुमानगढ़ जा रहा सीमेंट से भरा ट्रोला नेशनल हाइवे पर पलटा, धमाके की आवाज से गांव में मचा हड़कम्प

पुलिस ने बताया कि तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच एक ट्रोला कोटा स्टोन के पत्थर भरकर जगपुरा की तरफ से शहर की ओर आ रहा था। तभी, अनंतपुरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर पत्थर ही पत्थर बिखर गए। ट्रोला गिरने की जोरदार आवाज से राहगीरों में हड़कम्प मच गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और चालक को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया। सड़क के दानों ओर वाहनों की कतारें लगी रही।

Read More: कोटा मेडिकल हॉस्पिटल ने प्रसव पीड़ा से तड़पती प्रसूता को 13 किमी दौड़ाया, स्टाफ बोला-यहां क्यों आए, घर जाओ

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रोले को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया। बाद में थाने परिसर में खड़ा करवाया गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर वाहनों की ज्यादा आवाजाही नहीं होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। चालक को मामूली चोटें आई है, जिसे राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग