कोटा. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आश्वासन के बाद ट्रक यूनियन ने सोमवार रात को हड़ताल समाप्त कर दी है। मंगलवार से ट्रक यूनियन से माल लदान के लिए ट्रक रवाना हो जाएंगे। हाड़ौती संभाग यातायात महासंघ अध्यक्ष नवरतन ङ्क्षसह राजावत, ट्रक यूनियन अध्यक्ष सत्यभान सिंह की अगुवाई में कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, रामगंजमंडी की ट्रक यूनियनों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से झालावाड़ दौरे के दौरान मिला।