झालावाड़ रोड फोनलेन पर सुबह से कोटा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष भंवर सिंह जादौन, प्रवक्ता मुरलीधर मालपानी सहित दर्जनों ट्रक चालक, खलासी, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सुबह से ही गाडि़यों की चेकिंग में जुटे रहे। इस दौरान डाबी, बूंदी, बारां, झालावाड़ से आने वाली भरी गाडि़यों को वहीं रोक लिया गया। जिनमें भरे माल के बिल बिल्टी, कागजात एसोसिएशन में जमा करवा लिए गए। एसोसिएशन ने झालावाड़, बूंदी, बारां, केशवरायपाटन हाइवे पर रोड चेकिंग के लिए पूर्व अध्यक्ष हरजीत सिंह पन्नू, रेशम सिंह, परमानंद महावर की टीम गठित की। जिन्होंने दिनभर हाइवे पर वाहनों की चेकिंग की। एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं होने तक जाम रहेगा।