
खून से सना हाइवे: बेकाबू बस ने दो दोस्तों को कुचला, 35 फीट तक घिसटते रहे, दिनभर हंगामे के बीच 5 घंटे लगा जाम
सुल्तानपुर. कस्बे में टोल विभाग व पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही के चलते बुधवार को दो दोस्तों की जान चली गई। यहां कस्बे के बाहर पेट्रोल पम्प के सामने स्टेट हाइवे-70 पर सुल्तानपुर-कोटा मार्ग पर जगह-जगह हो रहे गड्ढों की मरम्मत नहीं किए जाने के चलते कोटा से मांगरोल जा रही एक निजी बस ने गड्ढों से बचने के प्रयास में सामने से आ रहे बाइक सवार दो जनों को कुचल दिया।
बस की गति इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक बस के साथ 35 फीट दूर तक घिसते चले गए। बनेठिया गांव निवासी मृतक युवक महेन्द्र पुत्र उतमचंद पांचाल (26) व इन्द्रराज पुत्र रामपाल बैरवा (26) प्रतिदिन की तरह ताथेड़ के पास कैथोड़ी गता फैक्ट्री में मजदूरी करने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बस ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद बस चालक व परिचालक दोनों ही मौके से फरार हो गए। सूचना पर सुल्तानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों के शव को खुद की गाड़ी में सुल्तानपुर अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया।
Read More: स्पीड से कोटा से बूंदी जा रही कार हाइवे पर 4 बार पलटी, दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो युवतियों की हालत नाजुक
अस्पताल के बाहर हंगामा
घटना की सूचना के साथ ही बनेठिया गांव में बड़ी संख्या में गांववासी व परिजन चिकित्सालय पहुंचे और परिजनों ने मृतकों को 20-20 लाख रुपए मुआवजे देने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। इसके बाद दीगोद एसडीएम केसी शर्मा व नायब तहसीलदार सत्यनारायण गुप्ता चिकित्सालय पहुंचे तो यहां आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने उनका घेराव कर कर दिया। कांग्रेस नेता चमन बख्श पठान, नसरू खान, किसान नेता दुलीचंद बोरदा व पंचायत समिति सदस्य सीपी मीणा,देवेश भारद्वाल भी मौके पर पहुंचे और टोल विभाग पर नाराजगी जताते हुए ताथेड़ टोल मैनेजर को चिकित्सालय बुलवाने की मांग की। जिसके बाद परिजन भी मुआवजे मिलने तक शव नही उठाने की बात कहकर अस्पताल के बाहर ही धरने पर जा बैठे।
2 घंटे बाद पहुंचा टोल प्रभारी
साढ़े 9 बजे सूचना के बावजूद 2 घंटे की देरी से 11 बजे ताथेड़ टोल प्रभारी निरंजन उपाध्याय सुल्तानपुर पहुुंचे। जहां पुलिस थाने मे पुलिस उपाधीक्षक भोपाल सिंह की मौजूदगी मे पीडब्ल्यूडी विभाग,प्रशासन,मृतक के परिजनो व जनप्रतिनिधियो की मौजूदगी मे समझाईश वार्ता हुई। जहां टोल प्रभारी द्वारा मृतक के परिजनो को एक-एक लाख रूपए की सहायता देने की बात कही तो परिजन व कस्बेवासी उखड़ गए और 20 लाख रूपए मुआवजे की मांग को लेकर अड़ गए। इस दोरान यहां थाने मे तीन बार सुलह वार्ता हुई जिसके बाद बड़ी समझाइश से डेढ़-डेढ़ लाख रुपए टोल विभाग की ओर से देने की बात पर सहमति बनी। यहां सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप शर्मा द्वारा टोल विभाग से लिखित मे लिया गया।
सड़क पर चक्काजाम
जंहा थाने मे वार्ता चल ही रही थी तो वंही देरी से गुस्साएं ग्रामीणो ने भाजपा नेता देवेश भारद्वाज के नैतृत्व मे चिकित्सालय के बाहर स्टेट हाइवे 70 सड़क मार्ग अवरूद्ध कर दिया। यहां मृतको के परिजनो को उचित मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर सभी सड़क पर यातायात रोककर बैठ गए। थानाप्रभारी आनंद सिंह द्वारा बडी़ मुश्किल से उन्हे समझाया लेकिन वह नही मामने। बाद मे वार्ता सुलह होने पर सभी सडक से हटे और यातायात बहाल करवाया।
Updated on:
23 Jan 2019 06:23 pm
Published on:
23 Jan 2019 06:23 pm
