पुलिस ने बताया कि रंगपुर निवासी बनवारी मालव ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि उसका भाई चेतन मालव(30) रविवार शाम को घर पर पानी की मोटर का तार लगा रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। जिससे परिजन उसे एमबीएस अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई। इधर बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में झुलसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।