
कोटा में सक्रिय हुआ ठग गिरोह, दिनदहाड़े बैंक के बाहर दिया वारदात अंजाम
कोटा. महावीर नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बैंक के बाहर एक कारीगर व उसके दोस्त को दो युवक कागज की पोटली थमाकर 11 हजार रुपए व दो मोबाइल ठगकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की है।
उप निरीक्षक रामस्वरूप ने बताया कि हरिओम नगर निवासी कुश कुमार ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह कारीगर है। सुबह वह अपने मित्र मुकेश साहू के साथ महावीर नगर द्वितीय स्थित एसबीआई बैंक में रुपए जमा करवाने गया था।
वहां 25 से 30 साल के दो युवक मिले। उन्होंने उनसे बैंक में खाता खुलवाकर रकम जमा करवाने में सहयोग करने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद वे दोनों युवक उन दोनों को बातों में उलझाकर बैंक के बाहर तक लाए।
बाहर उन्होंने कुश कुमार को कपड़े की पोटली देते हुए कहा कि उसमें डेढ़ लाख रुपए हैं, इसे वह रख लें। उनके पास जो दस हजार व साथी के पास एक हजार रुपए हैं, वह उन्हें दे दे, जिसे वे किसी को देकर आते हैं।
इसके बाद बैंक में खाता खुलवाएंगे। उन्होंने बात करने के लिए उन दोनों के मोबाइल भी ले लिए। इसके बाद वे दोनों युवक वहां से गायब हो गए। काफी देर तक जब वे नहीं आए तो कुश कुमार ने अपने मोबाइल पर फोन किया तो दोनों मोबाइल स्विच ऑफ हो गए।
उन्होंने कपड़े की पोटली खोलकर देखी तो उसमें रुपयों की जगह कागज की गड्डियां थी। यह देखकर वे चौंक गए। उन्हें तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद थाने आकर रिपोर्ट दी।
उप निरीक्षक रामस्वरूप ने बताया कि धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर दोनों युवकों की तलाश शुरू की है। बैंक से सीसीटीवी फुटेज निकलवाए जा रहे हैं।
Published on:
9 Jun 2018, 2:09 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.