
यूडीएच मंत्री धारीवाल ने कोरोना से बचाव के लिए दिया 1 माह का वेतन, कहा मास्क व सैनिटाइजर की नहीं आएगी कमी
कोटा. विश्व में कोरोना महामारी फैली हुई है। इससे लड़ने के लिए भारत के साथ-साथ राजस्थान में भी व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से लड़ने के लिए राज्य सरकार को मदद करें।
इसमें मंत्री शांति धारीवाल भी आगे आए हैं। उन्होंने अपने 1 माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष पर देने का निर्णय किया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भी लिख दिया है। जिसमें कहा है कि मार्च माह का वेतन कोविड-19 राहत कोष में जमा करें । इसके साथ ही यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने एक लाख रुपए विधायक कोष से मास्क व सैनिटाइजर आम जनता को उपलब्ध कराने के लिए जारी किए है।
इसके लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भी उन्होंने पत्र भेज दिया है। साथ ही इस कार्य के लिए नोडल एजेंसी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को बनाया है।
Published on:
24 Mar 2020, 8:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.