24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूडीएच मंत्री नाराज हुए तो बोले, चार-पांच इंजीनियर को सस्पेंड कर बाहर भेज देंगे

मंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि ठेकेदारों की भाषा क्यों बोल रहे हैं। न्यास सचिव राजेश जोशी से कहा, लापरवाह अभियंताओं की सूची तैयार करो। विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ठेकेदार फर्म पर भी जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Jaggo Singh Dhaker

•

Updated: 4 Jul 2021, 11:30 AM IST

udhmi.jpg

कोटा. कोटा में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करते समय नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने ठेकेदार फर्म और नगर विकास न्यास के अभियंताओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, चार-पांच लापरवाह इंजीनियर को कोटा से बाहर भेजा जाएगा। इस तरह देरी की तो सस्पेंड करके श्रीगंगानगर भेज देंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि ठेकेदारों की भाषा क्यों बोल रहे हैं। वहीं न्यास सचिव राजेश जोशी से कहा, लापरवाह अभियंताओं की सूची तैयार करो। विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ठेकेदार फर्म पर भी जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। धारीवाल ने एमबीएस व जेके लोन अस्पताल में निर्माणाधीन नवीन ओपीडी, ऑक्सीजन पार्क, सिटी मॉल के सामने एलीवेटेड रोड तथा जयपुर गोल्डन के पास पार्किंग स्थल के कार्य में निर्धारित समय में देरी पर नाराजगी व्यक्त जताई। उन्होंने कहा कि कार्यों को गति देने के लिए श्रमिकों व मशीनरी की संख्या बढ़ाएं।

नीकू-पीकू वार्ड का काम 31 अगस्त तक पूरा करें
मंत्री ने एमबीएस अस्पताल व जेकेलोन अस्पताल में निर्माणाधीन नवीन ब्लॉक का निरीक्षण कर कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले 31 अगस्त तह नीकू एवं पीकू वार्ड का कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त के बाद आवश्यक चिकित्सीय उपकरणों से सुसज्जित दोनों वार्डों में बच्चों को इलाज की सुविधा शुरू हो जानी चाहिए।

सीवी गार्डन में मिलेगी विश्व स्तरीय सुविधाएं
स्वायत्त शासन मंत्री ने सीवी गार्डन के विकास के लिए प्रगतिरत कार्य का पदैल भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इसमें विश्व स्तरीय सुविधाएं विकसित की जाएं। जिनमें सभी क्षेत्रों में सघन पौधारोपण, विदेशी बहुरंगीन पौधे को भ्रमण पथ एवं आवागमन मार्गों के दोनों ओर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्क की चारदीवारी के सहारे नीम, पीपल, शीशम, कचनार, पीलू आदि के पौधे और अलग-अलग ब्लॉकों में फूलों की विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्क में भ्रमण पथ पर दोनों ओर जयपुर के सेन्ट्रल पार्क की तर्ज पर पाइप लाइन डालकर फव्वारे लगाए जाएं। जिससे नागरिकों के भ्रमण के समय धूल नहीं उड़ेगी और ठंडक रहेगी। उन्होंने अलग-अलग ब्लॉकों को जोड़ते हुए म्यूजिकल सिस्टम लगाने, भ्रमण पथ के समीप बनाए प्रतीक्षालयों को स्मार्ट लुक देते हुए देवदार की लकड़ी का छत में उपयोग कर आकर्षक बनाने के निर्देश दिए।

अंडरपास में पानी निकासी की व्यवस्था पुख्ता हो
उन्होंने अंटाघर, एरोड्राम, गोबरिया बावड़ी सर्किल पर निर्मित किए जा रहे अंडरपास के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर पानी निकासी की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने अंटाघर अंडरपास पर पार्क एवं डिजाइन कार्य को गति देने, एरोड्राम अंडरपास के मध्य में बनने वाले स्टेच्यू के कार्य को गति देने, गोबरिया बावड़ी सर्किल पर फ्लोरिंग कार्य को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने सिटी मॉल के सामने एलीवेटेड रोड के दोनों ओर सम्पर्क सडक़ कार्य को दो माह में पूरा कर शेष कार्य का निर्धारित समय में कराने की हिदायत दी।

गुमानपुरा तिराहे को देंगे नया लुक
स्वायत्त शासन मंत्री ने गुमानपुरा पट्रोल पम्प तिराहे पर अव्यवस्थित विद्युत ट्रांसफार्मर का व्यवस्थित करने के लिए स्टेच्यू का निर्माण प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। इसमें वर्तमान में रखे ट्रांसफार्मर के चबूतरे को उंचा उठाकर उसमें मध्य में ट्रांसफार्मर रखते हुए उपर कलात्मक स्टेच्यू का प्लान तैयार किया जाएगा। घोड़ेवाला बाबा सर्किल की भांति इसके बनने से सम्पूर्ण बाजार का सौन्दर्यीकरण बढ़ेगा। स्टेच्यू पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंन्दिरा गांधी की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी।

खेल सुविधाओं का विकास होगा
स्वायत्त शासन मंत्री ने मल्टीपरपज स्कूल परिसर में बनाई गई पार्किंग का निरीक्षण कर उसमें फिनिशिंग कार्य को समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। पार्किंग स्थल का दो मंजिल तक वाहनों के साथ निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं डिजाइन का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं युवा खिलाडिय़ों के लिए विकसित की जा रही इंडोर एवं आउटडोर सुविधाओं के निर्माण कार्य की जानकारी ली। इसमें 5 करोड़ की लागत से खिलाडिय़ों को हॉकी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉलीबाल, टेबिल टेनिस सहित इंडोर व आउटडोर के अनेक खेलों के मैदान एवं खेल सामग्री का उपलब्धता स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत की जाएगी। इस दौरान महापौर राजीव अग्रवाल, मंजू मेहरा, स्वायत्त शासन विभाग के सचिव भवानीसिंह देथा, जिला कलक्टर उज्ज्वल राठौड़, न्यास सचिव राजेश जोशी, ओएसडी आरडी मीणा, कंसलटेंट अनूप भरतरिया, न्यास के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ओपी वर्मा भी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग