25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्रीय मंत्री रिजिजू बोले, जो देश 2014 से पहले मंच कुर्सी नहीं देते थे वो आज सेंटर में बिठाते हैं

पहले भारत की छवि गरीब देश की थी, अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मजबूत राष्ट्र है, भारत एक हो गया, एक झंडा एक देश हो गया...हमें गर्व है इस जीवन में ही जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाते देखा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 26 Sep 2019, 7:28 PM IST

केन्द्रीय मंत्री रिजूजू बोले, जो देश 2014 से पहले मंच कुर्सी नहीं देते थे वो आज सेन्ट्रल में बिठाते हैं

केन्द्रीय मंत्री रिजूजू बोले, जो देश 2014 से पहले मंच कुर्सी नहीं देते थे वो आज सेन्ट्रल में बिठाते हैं

कोटा. केन्द्रीय खेल एवं युवा मामलात मंत्री किरण रिजिजु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत का मान-सम्मान बढ़ा है, जो देश 2014 से पहले हमे मंच पर भी नहीं बिठाते थे या पीछे एक कोने में बिठाते थे, जो देश अब सेन्टल में हमारी कुर्सी लगाते हैं। यह मोदी के सशक्त नेतृत्व का परिणाम है। पहले विदेशों में भारत की छवि गरीब और विकासशील देशों में थी, अब दुनिया में भारत को मजबूत राष्ट्र के नाम से जाना जाता है।

केन्द्र सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद भाजपा की ओर से देश में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत गुरुवार को जवाहर नगर स्थित एलन कोचिंग संस्थान के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए रिजिजू ने कह बात कही। उन्होंने कहा कि जो नेता कहते थे कि कोई भी जम्मू-कश्मी से धारा 370 तो हटाना दूर की बात इसकी कल्पना भी नहीं करते थे।

गर्व है कि इस जीवन में ही धारा 370 हटते हुए देखा है। इस पर मुझे ही नहीं पूरे देश को गर्व है। अब भारत एक हो गया है। एक झण्डा एक देश हो गया है। उन्होंने ने कहा कि आज पूरी दुनिया देखती है कि भारत में किस-किस तरह की योजनाएं चल रही है। उनका अनुपालन किया जा रहा है। यह भारत के प्रति विश्वास और बदलाव का नजरिया देखने को मिला है।

देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित
केन्द्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित है। यहां मुख्य धारा में काम कर रहे हैं। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर उन्होंने चिंता जाहिर की है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग