पुलिस और प्रशासन की टीमों ने नदी में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। सोमवार को जलस्तर अधिक होने की वजह से राहत कार्य रोकना पड़ा था, लेकिन मंगलवार को पानी कम होते ही सर्च दोबारा शुरू किया गया। अब भी चार युवक लापता हैं, जिनकी तलाश मोटरबोट और गोताखोरों की मदद से की जा रही है।