9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
SC-ST  एक्ट : सांसद कार्यालय का घेराव, चूड़ियां फेंक जताया विरोध
Play video

SC-ST एक्ट : सांसद कार्यालय का घेराव, चूड़ियां फेंक जताया विरोध

एसी-एसटी एक्ट: प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने अपने साथ लाई चूडिय़ों को सांसद कार्यालय पर फेंककर विरोध जताया।

Google source verification

कोटा. SC-ST एक्ट के विरोध में समता आंदोलन के बैनर तले रविवार को सांसद कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हंगामा किया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने अपने साथ लाई चूडिय़ों को सांसद कार्यालय पर फेंककर विरोध जताया। आंदोलनकारियों ने सांसद कार्यालय के बाहर टायर जलाकर नारेबाजी की। ये लोग केंद्र सरकार की ओर से एससी-एसटी एक्ट में संशोधन का विरोध जताने पहुंचे। सांसद के नहीं मिलने पर लोग नाराज हो गए। वे केवल सांसद से ही मिलने की बात पर अड़ गए। इसके बाद सांसद की पत्नी व विधायक संदीप शर्मा बाहर आए, लेकिन आंदोलन कारी नहीं माने। इन लोगों ने विधायक का विरोध शुरू कर दिया और तनातनी हो गई। हाथों में तख्तियां और परसा लिए प्रदर्शनकारी पुलिस से उलझ गए। इस दौरान पुलिस से प्रदर्शनकारियों की तीखी बहस हुई। लोगों का विरोध देखते हुए विधायक ज्ञापन लेकर मौके से रवाना हो गए।


बहुत कठिन है स्कूल की डगर, कदम-कदम पर खतरा

सीएडी सर्किल पर लगाया जाम
नाराज प्रदर्शनकारियों ने सीएडी चौराहे पर जाकर रास्ता जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक सीएडी सर्किल से आने-जाने वाले लोग परेशान रहे और सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बाद में पुलिस व प्रशासन ने समझाइश की, उसके बाद प्रदर्शनकारी मान गए और मामला शांत हुआ ।