कोटा . विज्ञान नगर पुलिस ने रविवार को वारदात की फिराक में घूम रहे एक शातिर वाहन चोर को पिस्टल व कारतूस समेत गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की 11 बाइक बरामद की है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
सिटी एसपी अंशुमान भौमिया ने बताया कि वाहन चोरी की वारदातों की रोकथाम के लिए एएसपी व उप अधीक्षक के निर्देशन व विज्ञान नगर सीआई मुनीन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई हुई है। रविवार को सीआई सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति डकनिया रेलवे स्टेशन रोड से वारदात की फिराक में कुछ समय बाद गुजरेगा। इस पर एएसआई दिनेश त्यागी के नेतृत्व में टीम ने डकनिया स्टेशन रोड मुक्तिधाम के पास नाकाबंदी की।
Read More:शहर में हुई जुआरियों व सट्टा खेलने वालों के खिलाफ कार्यवाही, किये गए 26850 रुपए बरामद तभी एक बाइक सवार उधर से गुजरा और पुलिस को देख भागने लगा। उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्टल व जिंदा कारतूस मिला। बाइक के संबंध में पूछताछ करने पर वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। वह बाइक भी चोरी की निकली। पुलिस ने आरोपित टैगोर नगर प्रथम निवासी बलराम बैरवा (20) के खिलाफ अवैध हथियार व चोरी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। आरोपित को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
इन क्षेत्रों से चुराईपुलिस ने बताया कि आरोपितों ने ये बाइक विज्ञान नगर, गुमानपुरा, अनंतपुरा, जवाहर नगर व महावीर नगर थाना क्षेत्रों से चोरी करना कबूल किया है। उसके दोनों साथियों की तलाश की जा रही है।
साथियों के साथ चोरीकरना कबूला सीआई ने बताया कि आरोपित बलराम से पूछताछ करने पर उसने अपने दो साथियों राहुल व एक बाल अपचारी के साथ मिलकर बाइक चोरी करना कबूल किया। उसकी निशानदेही पर उसके घर से चोरी की 10 और बाइक बरामद की।