27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET 2018: जानिए Neet Exam पर कोटा के कोचिंग एक्सपर्ट्स की राय

परीक्षार्थियों ने बताया कि पूरा पेपर एनसीईआरटी से आया।
2 min read
Google source verification
NEET

कोटा . देश के 476 मेडिकल कॉलेजों में 61140 एमबीबीएस सीटों पर एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेन्स टेस्ट (नीट-2018) रविवार को आयोजित हुआ। परीक्षार्थियों ने बताया कि पूरा पेपर एनसीईआरटी से आया। जहां फिजिक्स ने पसीने छुड़ाए, वहीं केमेस्ट्री व बायो आसान रही। सभी विषयों को समान महत्व दिया गया। अब विद्यार्थियों को आंसर-की का इंतजार है।

बोनस अंक मिलने की उम्मीद
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया नीट का पेपर ओवरऑल स्तरीय रहा। इस बार 20 कोड में पेपर आया, जबकि पिछले साल 12 कोड में पेपर आया था। फिजिक्स ने समय लिया। बायोलॉजी व केमेस्ट्री सामान्य रही। इस बार बायो ही रैंक तय करेगी। बायोलॉजी में प्रश्न संख्या 102 पी कोड में प्रश्न की शुरुआत अधूरी लग रही। इस प्रश्न में अप्रेजल शब्द की जगह पर अप्रूव्ड लिखा हुआ था। केमेस्ट्री में पी कोड में प्रश्न संख्या 62 में सभी चार विकल्प सही है। ऐसे में बोनस अंक मिलने की संभावना है।

Read More:NEET 2018: 1 सीट के लिए 22 है दावेदार, बायोलॉजी तय करेगी रैंक

कम रह सकती है कट ऑफ
बीट्रिक्स संस्थान निदेशक अखिलेश दीक्षित ने बताया नीट का प्रश्न पत्र अपेक्षाकृत थोड़ा कठिन रहा। फि जिक्स का पेपर ज्यादा समय लेने वाला व कठिन था। केमेस्ट्री का पेपर औसत दर्जे का था। बायोलॉजी में लगभग 15 प्रतिशत प्रश्न बाहर के थे। इस वर्ष कट ऑफ कम हो सकती है।
केमेस्ट्री रही कठिन
कॅरिअर पॉइंट अकादमिक निदेशक शैलेन्द्र माहेश्वरी ने बताया नीट में फिजिक्स का पेपर बैलेंस रहा। इसमें लगभग सभी चैप्टर से प्रश्न पूछे गए। कुछ प्रश्नों में लम्बी गणना रही। केमेस्ट्री में पेपर पिछले वर्ष की तुलना में गणनात्मक और तुलनात्मक रूप से कठिन रहा। बायोलॉजी में प्रश्न पत्र संतुलित रहा। लगभग सभी यूनिट से प्रश्न पूछे गए।

Read More:हमराह में प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर
फिजिक्स में समय ज्यादा लगा
एम कॅरियर इंस्टीट्यूट महिपत ने बताया नीट का फिजिक्स का प्रश्न पत्र संतुलित था। कुछ विद्यार्थियों को गणनात्मक प्रश्नों में अधिक समय लगा। इंस्टीट्यूट के दो विद्यार्थियों के भौतिक विज्ञान 180 में से 180 व करीब 50 विद्यार्थियों के 150 अंक अधिक आने की संभावना है।
अच्छा रहा पेपर
सर्वोत्तम कॅरियर इंस्टीट्यूट निदेशक डॉ. आशीष माहेश्वरी ने बताया नीट का प्रश्न पत्र का लेवल पिछले वर्ष की तुलना में अच्छा आया। अधिकतर सवाल एनसीईआरटी से पूछे गए। भौतिकी में 19 सरल व 26 मध्यम व कठिन लेवल के सवाल पूछे गए। रसायन में 22 सरल व 23 मध्यम व कठिन लेवल के सवाल पूछे गए। बायो में अधिकतर सवाल सरल व कठित थे। भौतिकी का प्रश्न पत्र ओवरऑल लैंथी था।

नीट 2018: फिजिक्स ने छुड़ाए पसीने, केमेस्ट्री व बायो आसान

एवरेज रहा
मोशन निदेशक नितिन विजय ने बताया नीट का पेपर एवरेज रहा। रसायन विज्ञान में थ्योरी पर आधारित प्रश्न थोड़े कठिन रहे। भौतिकी का पेपर कठिन रहा। जीव विज्ञान का पेपर आसान रहा। इस साल की कट ऑफ की उम्मीद सामान्य की 124 व एससी, एसटी व ओबीसी 100 के लगभग रहेगी।

आकाश इंस्टीट्यूट निदेशक आकाश चौधरी ने बताया नीट का ओवरऑल पेपर संतुलित रहा। बायोलॉजी व केमेस्ट्री का पेपर सामान्य रहा। ज्यादातर प्रश्न एनसीईआरटी से पूछे गए। सबसे ज्यादा बॉटनी में प्रश्न पूछे गए। इसमें कुछ प्रश्न कठिन रहे। केमेस्ट्री में बाहर से एक भी प्रश्न देखने को नहीं मिला, जबकि फिजिक्स में न्यूमेरिकल्स में कैलकुलेशन ज्यादा होने से पेपर लेदी रहा।