1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
दो दिग्गजों की लड़ाई में जंग का अखाड़ा बना चुनावी मैदान..फिर भिड़े कार्यकर्ता
Play video

दो दिग्गजों की लड़ाई में जंग का अखाड़ा बना चुनावी मैदान..फिर भिड़े कार्यकर्ता

गुंजल-धारीवाल समर्थकों में फिर मारपीट पुलिस चौकी व थाने पर हंगामा-प्रदर्शन : दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज, पुलिस कर रही है जांच
Google source verification

 

कोट . कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सबसे रोचक चुनावी मुकाबले में अब हिंसा भी शामिल हो गई है। सोमवार रात को वल्लभबाड़ी में जनसम्पर्क करने गई कोटा उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी की पुत्र वधु डॉ. एकता धारीवाल के साथ चल रहे एक कार्यकर्ता पर भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल समर्थक युगराज गुर्जर ने हमला कर दिया। इससे कार्यकर्ता का चश्मा टूट गया और चेहरे पर चोट आई। इस घटना से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सूरजपोल चौकी पर हंगामा कर दिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस घटना के बाद गुंजल समर्थक अनेक नेता भी युगराज गुर्जर के पक्ष में गुमानपुरा थाने पहुंच गए।

सूरजपोल चौकी के बाहर डॉ. एकता, राजेन्द्र सांखला, नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता अनिल सुवालका समेत अनेक सैकड़ों कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि जब तक मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे वहां से नहीं जाएंगे। कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील समेत अनेक अधिकारी चौकी पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं की समझाइश की।
करीब आधे-पौन घंटे के हंगामे और प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट ली और आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, तब कहीं कार्यकर्ता आगे जनसम्पर्क के लिए रवाना हुए।
इस दौरान ही गुंजल समर्थक भाजपा ने

ता बृजेश शर्मा नीटू, महापौर महेश विजय, शहर भाजपा अध्यक्ष हेमंत विजय गुमानपुरा थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्ष की तरफ से रिपोर्ट लेकर जांच शुरू कर दी है। गुमानपुरा थानाधिकारी आनंद यादव के अनुसार वल्लभबाड़ी निवासी नीरज गौतम ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि रविवार रात को धारीवाल के समर्थक चौथमल व विनय आए तथा उसके घर के बाहर झंडा लगाने का प्रयास किया। इससे मना करने पर उन्होंने उससे मारपीट की। इस मामले में उसने गुमानपुरा चौकी व पुलिस स्टेशन में रविवार रात को ही मामला दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।


हमारे कार्यकर्ता से मारपीट की गई। पुलिस ने उपयुक्त कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन करेंगे। हम सभी एक जुट होकर इसका मुकाबला करेंगे। शहर के लोग देख रहे हैं कि किस तरह से मारपीट और हिंसा कर भाजपा प्रत्याशी भय का माहौल बना रहे हैं।
डॉ. एकता धारीवाल, कांग्रेस प्रत्याशी समर्थक

कांग्रेस से भाजपा में आए कार्यकर्ता से कांग्रेस समर्थकों ने मारपीट की थी। इसकी शिकायत रविवार रात को गुमानपुरा पुलिस को दे दी थी। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। इस घटनाक्रम की जांच पूरी होने से पहले ही सोमवार रात दुबारा से हमारे कार्यकर्ता से मारपीट कर दी गई।
बृजेश शर्मा नीटू, भाजपा नेता

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़