
रिमझिम फुहारों के बीच मतदान, लम्बी कतारों के बीच उत्साह, यहां छात्रा के पास चाकू से मचा हड़कंप...सुबह 10 बजे तक 15 प्रतिशत मतदान
कोटा . शहर के 9 राजकीय महाविद्यालयों में मंगलवार सुबह 8 बजे से छात्रसंघ चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गए हैं। रिमझिम फुहारों के बीच मतदाता छात्र उत्साह के साथ अपने पंसद के उम्मीदवार का चयन करने पहुंचे। छात्रों का चुनावी दंगल बेहद रोचक हो गया है। चुनाव में कुल 114 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके बीच सीधा मुकाबला है। जेडीबी कॉलेज में एबीवीपी व निर्दलीय के बीच कांटे की टक्कर है ।
जेडीबी कला में एबीवीपी की प्रेरणा जायसवाल व निर्दलीय राशि हाड़ा बीच मुकाबला तो जेडीबी साइंस में एबीवीपी की रंजना जांगिड़ व निर्दलीय चेतना शर्मा के बीच टक्कर वही जेडीबी कॉर्मस में एबीवीपी प्राची शर्मा के सामने निर्दलीय सोनाली गोस्वामी ने ताल ठोक रखी है । चुनाव के मद्देनजर सभी कॉलेजो में तैनात पुलिस जाब्ता सक्रिय नजर आया चुनाव मैदान में प्रत्याशियों परिसर में ही एक तरफ अपने पक्ष में वोट अपील करते नजर आये । बारिश के चलते कई जगह छात्र छात्राये नहीं पहुंच सके तो कई प्रत्याशियों ने कॉलेज लाने के लिया गाड़िया लगा रखी थी।
छात्र संघ चुनावों को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह नजर आया । कॉलेजों में सुबह 8 बजे से शुरु हुए मतदान के दौरान स्टूडेंट्स के हार्थों में पर्चे और स्टीकर नजर आए। परिसर के बाहर बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस छात्रों खदेड़ती नजर आई । सुबह 10 बजे तक 15 प्रतिशत मतदान हुआ, आयुक्तालय के अधीन 7 कॉलेजों में 2 घण्टे में 15 प्रतिशत हुआ मतदान।
जब छात्र के पास मिला चाकू
इधर मतदान के समय एक छात्र के पास चाक़ू मिलने की खबर के बाद खलबली मच गई। छात्रा मतदाता जब कॉलेज में प्रवेश कर रही थी तभी जाँच के दौरान उसके पास चाकू मिला। गवर्नमेंट कॉलेज के मतदान स्थल के प्रवेश द्वार पर छात्रा को रोका गया और चाकू मतदान स्थल के बाहर ही रखने के बाद मतदान की इज़ाजत दी गई। पूछताछ में छात्रा शाहिदा रानी बताया की अपनी सुरक्षा के लिए साथ में चाकू रखती है ।
Updated on:
27 Aug 2019 11:19 am
Published on:
27 Aug 2019 10:47 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
