1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जहां जरूरत नहीं वहां लगेंगे 5 करोड़, जहां जरुरत वहां ध्यान नहीं

नगर विकास न्यास पांच करोड़ बहाने की तैयारी में है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 7 Jul 2018, 4:39 PM IST

road

raod

कोटा. शहर की आवासीय कॉलोनियों में क्षतिग्रस्त सड़कों के चलते लोग हिचकोले खा रहेे हैं लेकिन नगर विकास न्यास स्मार्ट रोड के नाम पर मौजूदा चकाचक सड़क पर ही पांच करोड़ बहाने की तैयारी में है। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जा रही है।

Read More:विज्ञान के क्षेत्र में अब नजर आएगा विकास

स्मार्ट सिटी कम्पनी बोर्ड की पिछले दिनों हुई बैठक में शहर के पांच प्रमुख मार्गों की सड़कों को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने का निर्णय हुआ था। इसमें पहले एरोड्राम सर्किल से डीसीएम चौराहे तक की सड़क को शामिल किया गया है।

Read More:जल्द मिलेगी एससी-एसटी छात्रों को हॉस्टल की सुविधा

अच्छी है सड़क
डीसीएम से लेकर एरोड्राम सर्किल तक यह सड़क चकाचक है। मुख्यमंत्री कोटा प्रवास के दौरान डीसीएम रेस्ट हाउस में ही ठहरती हैं। इस कारण इस रोड की स्थिति काफी अच्छी है। कहीं भी गड्ढे नहीं हैं। डीसीएम चौराहे से उद्योग नगर थाने तक सीसी रोड है। एरोड्राम तक डामर रोड बनी है। केबल डालने के लिए सड़क के किनारे पर लगी इंटरलॉकिंग को खोद डाला था। पिछले दिनों सीएम की विजिट के दौरान खानापूर्ति कर भर दिया गया है। हालांकि एक सप्ताह बाद ही यह इंटरलॉकिंग उखडऩे लग गई।

Read More:मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद ज्वाइंट काउंसलिंग पर रोक

जरूरत अतिक्रमण हटाने की
धानमंडी के पास डीसीएम रोड पर दोनों तरफ अतिक्रमण की भरमार है। एक तरफ फल विक्रेताओं के ठेलों का जमावड़ा रहता है। वीआईपी विजिट के दौरान ठेले वालों को हटा दिया जाता है, फिर वापस आ जमते हैं। धानमंडी के सामने ट्रक, निजी बसों, क्रेनों, ट्रॉले आदि का जमघट लगा रहता है। जबकि यह नो पार्किंग जोन घोषित है। पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने कबाड़ी व वेल्डिंग वालों ने बोडियां लगा दी हैं।


एेसा होगा स्मार्ट रोड
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लोगों को शहर में आने जाने में खुशनुमा माहौल नजर आए, इसी अवधारणा को लेकर स्मार्ट रोड विकसित किए जाने हैं। स्मार्ट इंजीनियरिंग की डिजायन से रोड बनाई जाएगी। बार-बार सड़क की खुदाई से बचने के लिए पाइप लाइन डालने का विशेष प्रावधान रखा जाएगा। डिवाइडर हरियाली युक्त होंगे। रोड के दोनों तरफ ग्रीन स्पेस विकसित किया जाएगा। स्वचालित यातायात के संकेतांक लगाए जाएंगे।

Read More:बोगस ग्राहक बनकर पकड़ में आया वसूली करने वाला फर्जी प्रशासनिक अधिकारी

डीसीएम रोड को स्मार्ट रोड बनाया जाएगा, इसकी डीपीआर बनाई जा रही है। नगर विकास न्यास की ओर से आवासीय कॉलोनियों में भी आधारभूत सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।
-रामकुमार मेहता,
अध्यक्ष नगर विकास न्यास