
कोटा. संभाग मुख्यालय पर स्थित लाडपुरा तहसील कार्यालय अव्यवस्थाओं का शिकार है। यहां तहसीलदार और नायब तहसीलदार के कक्ष के सामने हॉल में अव्यवस्थाएं नजर आती हैं। यहां टूटा फर्नीचर रखा है और नायब तहसीलदार के कक्ष के गेट के पास तक हॉल में ही दुपहिया वाहन तक खड़े रहते हैं। यहां आने वाले लोगों को बैठने की सुविधा नहीं है। जो फर्नीचर है वह सही हालत में नहीं है। तहसील के बाहर लगे वाटरकूलर से पानी रिसता और वहां एकत्र हो रहा है, इससे शैवाल तक उत्पन्न हो गई है। जब संवाददाता पहुंचा तो यहां अपनी समस्या को लेकर आए सांवरा गोचर ने बताया कि वे दोपहर 12 बजे से यहां भू अभिलेख निरीक्षक का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद भी उनके खेतों के रास्ते से अतिक्रमण नहीं हट पा रहा है। तहसीलदार ने आदेश दिए हैं कर दिए, लेकिन यहां के कार्मिक तिथि तय नहीं कर रहे हैं, वे कह भू अभिलेख निरीक्षक आएंगे तब बैठकर बात करेंगे, अभी तक तो आए नहीं, पता नहीं कब आएंगे। उनके साथ आए रमेशचंद मेघवाल ने कहा, करीब तीन साल से वे रास्ता खुलवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। गत 30 जून को तहसील का दस्ता मौके पर गया, लेकिन विवाद की आंशका के कारण अतिक्रमण नहीं हटाया। उस समय कहा कि पुलिस बल के साथ कार्रवाई करेंगे, लेकिन तहसील में सुनवाई नहीं हो रही है। न्यायालय के आदेश की पालना भी नहीं की जा रही है। इस काम में तहसीलदार ने सहयोग करते हुए अतिक्रमण हटाने के आदेश दे दिए, लेकिन अब नीचे के कर्मचारी सहयोग नहीं कर रहे हैं।
Updated on:
4 Jul 2021, 12:23 PM IST
Published on:
4 Jul 2021, 12:23 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.