
बूढ़ादीत (कोटा). बड़ौद पुलिया से कालीसिंध नदी में छलांग लगाने वाली महिला का गुरुवार को दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। कोटा से आई एसडीआरएफ टीम ने सुबह करीब साढ़े सात बजे से तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन ग्यारह घंटे के अभियान के बावजूद हाथ खाली रहे। टीम ने करीब 10 किलोमीटर तक महिला की नदी में तलाश की। सांय साढे छ: बजे अंधेरा होने के कारण तलाशी का कार्य बंद कर दिया गया। अब शुक्रवार को फिर तलाश शुरू की जाएगी।
Watch: सैनिकों से भरी स्पेशल ट्रेन के 4 पहिए पटरी से उतरे, तभी पीछे से आ गई बीना-कोटा पैसेंजर ट्रेन, फिर हुआ ये…
इस बीच नदी में छलांग लगाने की सूचना के बाद इटावा से आए नरेन्द्र प्रजापत ने बूढ़ादीत थाना अधिकारी के समक्ष इस महिला को उसकी मां बताया। उसके मुताबिक उसकी मां बुधवार सुबह इटावा से धुधली गांव में फसल देखने के लिए निकली थी। देररात तक घर नहीं पंहुची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नदी में कूदी महिला का हुलिया नरेन्द्र प्रजापत की मां मनभर से मिलता है।
Read More: राजस्थान-मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: अब सीमा पर तैनात होगी पुलिस, एएसपी रखेंगे नजर
टोल प्लाजा सीसी फूटेज में दिखी
बड़ौद पुलिया के पास ही इटावा रोड पर स्थित टोल प्लाजा में लगे सीसी टीवी कैमरे में बुधवार रात्रि 2 बजकर 10 मिनट पर पुलिया की ओर से भीगे कपडे में तेजी से दौड़ती एक महिला की फुटेज नजर आई। जिसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। इस इस बारे में टोलकर्मियों ने पुलिस को अवगत करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों व परिजन होने का दावा करने वाले लोगों को फुटेज दिखाए, लेकिन ये स्पष्ट नहीं होने से इन्होंने पहचानने में असमर्थता जताई।
Read More: बेटी से मिलने घर से निकला था पिता, रास्ते में हो गया गायब, बूंदी पुलिस न बाइक ढूंढ सकी और न ही अपना सिपाही
30 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
बड़ौद-ढीबरी कालीसिंध पुलिया से बुधवार शाम करीब छह बजे महिला ने नदी में छलांग लगा दी थी। महिला के नदी में कूदने की सूचना पर बूढ़ादीत पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू की लेकिन रात तक महिला का कोई पता नहीं चला। इसके बाद गुरुवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर तलाश किया लेकिन हाथ खाली रहे। ऐसे में गुरुवार को दिन बीतने के साथ ही महिला को नदी में कूदे हुए 30 घंटे पूरे हो गए। लेकिन, अब तक महिला का सुराग नहीं लगा।
Read More: बड़ी खबर: राजस्थान पुलिस 20 दिन बाद भी नहीं ढूंढ पाई अपना सिपाही, किस हाल में है किसी को नहीं पता
जारी है तलाश
नदी में कूदी महिला की तलाश की जा रही है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। कुछ लोगों ने परिजन होने का दावा किया है। जब तक महिला नहीं मिल जाती, तब तक इस बारे में कुछ कहना उचित नहीं है। सभी पक्षों को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
अमर नाथ जोगी, बूढ़ादीत थाना अधिकारी