1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाली मैदान में मिला महिला का शव, हत्या की जताई आशंका

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंपा

2 min read
Google source verification
खाली मैदान में मिला महिला का शव, हत्या की जताई आशंका

खाली मैदान में मिला महिला का शव, हत्या की जताई आशंका

सुकेत (कोटा). कोटा जिले के सुकेत क्षेत्र के अमरपुरा इंडस्ट्रीज एरिया के खाली मैदान में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर सुकेत व रामगंजमण्डी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला के पास से मिले साक्ष्य के आधार पर उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। एफएसएल टीम ने घटना के साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया।
अमरपुरा चौराहे के पास खाली ग्राउंड में बुधवार सुबह 9:30 बजे महिला का शव मिला। महिला की पहचान सपना (30) निवासी छत्रपुरा मध्यप्रदेश के रूप में हुई। महिला चौराहे के पास कोटा स्टोन की फैक्ट्री में काम करती थी। वह फैक्ट्री में बने मकान में युवक गोविंद (37) निवासी त्रिलोकपुरा मध्यप्रदेश के साथ लिव इन रिलेशनशिप में करीब दो वर्ष से रह रही थी। मंगलवार देर रात वारदात को अंजाम दिया गया। हत्यारों ने महिला के चेहरे को पत्थर से क्षत-विक्षत कर दिया। घटना के बाद से गोविंद और उसका साथी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने महिला के हाथ से बाल बरामद किए हैं। टीम ने ब्लड सैंपल लिए हैं। महिला के पास पड़े खून से सने पत्थर को जब्त किया है। टीम का कहना है कि महिला के हाथों में बाल मिलने से प्रतीत होता है कि महिला और हत्यारे के बीच काफी संघर्ष हुआ था। महिला के साथ ज़बरदस्ती की भी आशंका जताई गई है।
लोगों ने बताया कि मृतका और दो युवकों ने शराब पार्टी की थी। सम्भवतः शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। देर रात को तीनों को मोटरसाइकिल से फेक्ट्री से जाते हुए भी देखा गया। रात्रि से मृतका का प्रेमी और और उसका साथी फरार है।
थानाधिकारी विष्णु सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया। मृतका के भाई अमित ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा। एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Story Loader