25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नृशंस हत्या: बूंदी के जंगल में ट्रॉली बैग में मिली महिला की 25 दिन पुरानी लाश, जानवर खा गए पैर

Crime news, Murder : बूंदी जिले के जंगल में एक ट्रॉली बैग में महिला की 25 दिन पुरानी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 2 Oct 2019, 9:57 AM IST

Women Murder in Bundi

नृशंस हत्या: बूंदी के जंगल में ट्रॉली बैग में मिली महिला की 25 दिन पुरानी लाश, जानवर खा गए पैर

बूंदी. डाबी थाना क्षेत्र के धनेश्वर टोल नाके से 4 किलोमीटर आगे करौंदी गांव के बीच में सोमवार रात को हाई-वे किनारे जंगल में अज्ञात महिला का शव बैग में बंद मिलने से सनसनी फैल गई। शव पूरी तरत क्षत-विक्षत हो होने से उसकी मंगलवार को दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया प्रकरण हत्या का माना। महिला की लाश करीब 20 से 25 दिन पुरानी बताई। पुलिस ने तालेड़ा चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया।

Read More: दर्दनाक: कोटा मेडिकल कॉलेज में फिर श्वानों ने नोंचा नवजात का शव, मुंह में दबाए दौड़ता रहा इधर-उधर

प्राप्त जानकारी के अनुसार धनेश्वर टोल व करौंदी गांव के बीच हाई-वे के किनारे स्थित जंगल में चरवाहों को एक अज्ञात महिला का शव लाल रंग के ट्रोली बैग में दिखा। शव के हाथ पैर बांध कर उसे बैग में ठूंस रखा था। चरवाहों की सूचना पर देर रात डाबी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की। यहां पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला की हत्या करके सबूत मिटाने के लिए शव को बैग में बंद करके हाईवे किनारे जंगल में फेंका गया। हालांकि पुलिस को मौके पर कोई निशान नहीं मिले। पैर बैग के बाहर निकले होने से जंगली जानवर उसे खा गए।

weather Update: अलर्ट जारी: हाड़ौती में झमाझम बारिश से गांधी सागर और कोटा बैराज के खुले 8-8 गेट, 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा

शव को तालेड़ा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला चित्तौड़, भीलवाड़ा व गुजरात राज्य के आस-पास की निकलेगी। सभी जगहों पर पुलिस ने सूचना कराई। पुलिस को बैग में एक कान का कुंडल भी मिला।

Read More: कोटा में बाघिन ने महिला पर किया जानलेवा हमला, दहशत में ग्रामीण, रेंजर बोला-जान प्यारी है तो खाली कर दो गांव

कई अनसुलझे सवाल
महिला की लाश मिलने के बाद यहां लोगों के जेहन में कई सवाल आ गए। शव के हालातों ने बीते कुछ माह पहले कापरेन थाना क्षेत्र में हुई वारदात को ताजा कर दिया। कापरेन में रेलवे के नाले के नीचे विवाहिता का इसी प्रकार शव मिला था। जिसका भी सिर कुचला हुआ था। पुलिस ने इसे भी प्रथम दृष्टया हत्या माना था, लेकिन आज तक हत्या के राज से पर्दा नहीं उठा। डाबी थाना क्षेत्र में भी ठीक ऐसा ही हुआ। यहां भी विवाहिता का शव जंगल में ही मिला।


महिला की शिनाख्त कराने के लिए आस-पास की पुलिस को सूचना भिजवा दी। सोशल मीडिया की भी मदद लेंगे। प्रकरण प्रथम दृष्टया हत्या का मानते हुए जांच शुरू कर दी।
सम्पत सिंह, थानाधिकारी, डाबी

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग