2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आने वाले चुनाव की तैयारी कुछ इस तरह कर रही है भाजपा

आईटी सेल को मजबूत करने और प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता को आईटी से जोड़ने के लिए आईटी विभाग की संभागीय कार्याशाला रविवार को कोटा में आयोजित हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dheetendra Kumar Sharma

•

Updated: 14 May 2018, 4:27 PM IST

bjp

कोटा . सोशल मीडिया के दौर में भाजपा भी आईटी सेल को मजबूत करेगी और प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता को आईटी से जोड़ा जाएगा, ताकि विधानसभा चुनाव में आईटी सेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। इसके लिए सभी संभागीय मुख्यालयों पर कार्याशालाएं आयोजित की जाएंगी।

Read More:राजावत ने ऐसा क्यों कहा कि पोकरण की मिटटी हमारे लिए चंदन है


इसी कड़ी में आईटी विभाग की संभागीय कार्याशाला रविवार को कोटा में हुई। आईटी सेल के प्रदेश प्रमुख अविनाश जोशी ने कहा कि भाजपा के आईटी विभाग ने लगातार संगठन रचना को मजबूत करने और आईटी वॉलेंटियरों को दक्ष करने पर जोर दिया जा रहा है।


Political: कोटा में बोलीं आप विधायक- भाजपा-कांग्रेस में पैसे देने पर ही मिलता है टिकट


सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक सक्रिये रहने पर जोर दिया। आईटी राजस्थान के डाटाबेस सह संयोजक रेसी शर्मा ने आंकड़ों के बारे में बताया। शहर भाजपा महामंत्री जगदीश जिंदल ने स्वागत संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं की भागीदारी से लगता है कि आईटी सेल काफी सक्रिये है। संचालन करते हुए संभाग प्रभारी मयंक सेठी ने कार्यकर्ताओं से facebook व twitter पर अधिक सक्रिये रहने पर जोर दिया।


राजस्थान की राजनीति में भूचाल: गुंजल के खिलाफ सड़कों पर उतरा दलित समाज, कहा-हम बताएंगे कौन है दो कोड़ी का MLA
ये मंचासीन रहे
विधायक संदीप शर्मा, रामपाल मेघवाल, ललित मीणा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, शहर अध्यक्ष हेमन्त विजयवर्गीय, देहात अध्यक्ष जयवीरसिंह, बारां जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नागर, उप महापौर सुनीता व्यास, नागौर के जिला प्रभारी धुरेन्द्र मेघवाल, जिला महामंत्री अरविन्द सिसोदिया, अमित शर्मा, आईटी सेल के कोटा शहर जिला प्रमुख सुनील पोखरा, आईटी के बूंदी जिला प्रमुख मनीष पाटनी, आईटी के बारां जिला प्रमुख बद्रीलाल, आईटी के झालावाड जिला प्रमुख विजय शर्मा मंच पर रहे।