27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वन्यजीव प्रेमियों ने ऑनलाइन किया पर्यावरण पर चिंतन

विश्व पर्यावरण शहर पौधारोपण व ऑन लाइन संगोष्ठी के आयोजन किए गए। पगमार्ग फाउंडेशन की ओर से आयोजित ऑनलाइन सेमीनार में डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Hemant Sharma

•

Updated: 5 Jun 2020, 11:47 PM IST

वन्यजीव प्रेमियों ने ऑनलाइन किया पर्यावरण पर चिंतन

वन्यजीव प्रेमियों ने ऑनलाइन किया पर्यावरण पर चिंतन,वन्यजीव प्रेमियों ने ऑनलाइन किया पर्यावरण पर चिंतन,वन्यजीव प्रेमियों ने ऑनलाइन किया पर्यावरण पर चिंतन

कोटा. विश्व पर्यावरण शहर पौधारोपण व ऑन लाइन संगोष्ठी के आयोजन किए गए। पगमार्ग फाउंडेशन की ओर से आयोजित ऑनलाइन सेमीनार में डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है, ठीक उसी तरह वृक्ष बिना जीवन के बारे में नहीं सोचा जा सकता है। हमलोग संस्था के संयोजक डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि जैव विविधता जीवन का आधार है। पेड़ों के बिना जीवन संभव नहीं है।

एडवोकेट सौम्या चतुर्वेदी ने पर्यावरण से जुड़े कानूनों की जानकारी दी। पर्यावरण प्रेमी वरुण अग्रवाल ने कोविड महामारी के बाद औषधीय पौधों और उनकी उपयोगिता के विषय में बताया। प्रियांश लंबा ने भारतीय जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। पगमार्ग फाउंडेशन के अध्य्क्ष देवव्रत सिंह हाड़ा ने बताया कि वेबिनार में दिल्ली के अलावा अन्य जगहों के लोग भी शामिल हुए।

पर्यावरण संगोष्ठी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कौशिक गायत्री परिवार बोरखेड़ा आश्रम पर पर्यावरण संगोष्ठी के साथ पौधारोपण भी किया गया।समिति के संस्थापक अध्यक्ष राधेश्याम कसेरा ,जलबिरादरी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश विजयवर्गीय उपस्थित रहे। उन्होंने केरल में हुई हथिनी की निर्मम हत्या को समूची सभ्यता पर कलंक बताया।

आश्रम के संचालक यज्ञ दत्त हाड़ा ने आश्रम परिसर में पौधारोपण के साथ नशा मुक्ति का संकल्प कराया। रंगबाड़ी बालाजी मंदिर परिसर में पर्यावरण जल संरक्षण संस्था की ओर से पौधारोपण किया गया। गोविंद सेन व सौरभ मेहरा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

लगातार प्रयास जरूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटेक के सदस्यों की ओर से अनंतपुरा स्थित स्मृतिवन में पर्यावरण विषय पर चर्चा की गई। इंटेक कोटा चेप्टर के कंवीनर निखिलेश सेठी ने बताया कि इंटेक भी स्मृतिवन सलाहकार समिति के साथ सहयोग करते हुए इसकी समृद्धि एवं विकास में अपना योगदान देगी। विधायक भरत सिंह ने कहा कि सरकार के पास वन विकास के लिए धन की कमी नहीं है। शहर के नागरिकों को लगातार प्रयास करते रहना चाहिए।

प्रो. कपिल शर्मा व डॉ. गोपाल धाकड़ ने भी विचार व्यक्त किए। स्मृति वन सलाहकार समिति की गीता दाधीच व डॉ. एलएन शर्मा, समिति के वरिष्ठ सदस्य जीडी पटेल, इंटेक लोकल चेप्टर कार्यकारिणी के सदस्य बृजेश विजयवर्गीय, निखिल सेठी उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग