4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान: यमुना एक्सप्रेस-वे पर तीसरी आंख की नजर…नियम तोड़ने वालों को थमाया नोटिस

यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहन चालकों पर तीसरी आंख से नजर रखी जाने लगी है। अब नियम तोड़ने वालों का लाइसेंस खटाई में पड़ सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

ritu shrivastav

•

Updated: 23 Nov 2017, 4:16 PM IST

Yamuna Expressway, CCTV cameras, Vehicle driver, Third eye, Rule breakers, License, Traffic police, Driver, National highway, Greater Noida-Agra National Highway, Rule Rearing, Transport Department, Police Control Room, License Suspend, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika

यमुना एक्सप्रेस-वे

यातायात पुलिस कर्मियों की अनुपस्थिति में अक्सर वाहन चालक नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाते हैं। उन्हें लगता है कि उन्हें कोई नहीं देख रहा, लेकिन देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगे सीसीटीवी में नियम तोडऩे वाले ऐसे चालकों की पूरी डिटेल कैद हो जाती है। ग्रेटर नोएडा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (यमुना एक्सप्रेस-वे) पर वाहन चालकों पर तीसरी आंख से नजर रखी जाने लगी है। सिक्स लेन यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की गति सीमा (100 किमी प्रति घंटा) तय है। ऐसे में इस सीमा को तोड़कर तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तय है। भले ही वाहन चालक इस मार्ग से गुजरकर देश के किसी भी कोने में चला जाए।

Read More: साहब! गंदगी का ढेर नजर नहीं आ रहा, और सपना देख रहे रैंक सुधारने का

वाहन मालिक की बढ़ेगी मुश्किल

कोटा के वाहन चालकों की ओर से गति सीमा के नियम को तोडऩे के बाद यूपी परिवहन विभाग ने उन वाहनों की सूची कोटा परिवहन विभाग को भेजी है। अब परिवहन विभाग वाहन मालिक के घर नोटिस भेज रहा है। कोटा में ऐसे 7 लोगों को नोटिस थमाए गए हैं। परिवहन विभाग द्वारा वाहन मालिक के खिलाफ नोटिस भेजकर चालक के बारे में पूछा जा रहा है। यदि मालिक नोटिस का जवाब नहीं देता तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा। कोटा में एक वाहन मालिक का लाइसेंस 6 माह के लिए सस्पेंड किया है। इसके अलावा 6 लोग और हैं, जिनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है। यदि वो जवाब नहीं देते हैं तो 2 साल के लिए लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा।

Read More: OMG: स्टूडेंट्स से मोटा पैसा वसूल कर निगम करने जा रहा ये काम

ऐसे होती है कार्रवाई

यमुना एक्सप्रेस-वे से तेज गति से गुजरने वाले वाहनों के फुटेज सीसीटीवी में कैद हो जाते हैं। इन फुटेज के आधार पर पुलिस कंट्रोल रूम और फिर परिवहन विभाग में उस वाहन का रजिस्ट्रेशन नम्बर दर्ज हो जाता है। इसके बाद परिवहन विभाग वाहन के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर संबंधित जिले के आरटीओ से वाहन मालिक का नाम व पते की जानकारी करता है। वाहन मालिक के नाम की सूची आरटीओ ऑफिस भेजी जाती है। लाइसेंस सस्पेंड-आरजे 20 सीडी 9909 वाहन के मालिक प्रतीक गुप्ता ने बताया कि जिस समय नियम तोड़ गया, उस समय रणजीत सिंह वाहन चला रहे थे। इसलिए रणजीत सिंह का लाइसेंस सस्पेंड किया गया। इसके अलावा वाहन नंबर RJ 20, CB 5111 के मालिक अनिल विजय, RJ 20 CE 3572-पंकज कुमार, RJ 20 UA 0831-रमेशचन्द्र शर्मा, RJ 20 UA 7616- अरविंद कुमार, RJ 20 UA 2758- अनिल गर्ग और RJ 20 CE और RJ 20 CE 9806- रामनरेश श्रीवास्तव को भेजे नोटिस भेजा।

Read More: ट्रेन का टिकट कै‍ंसिल कराना है तो करें बस एक एसएमएस

जारी कर दिए नोटिस

कोटा के प्रादेशिक परिवहन अधिकारी मथुराप्रसाद मीणा ने बताया कि परिवहन विभाग ने तेज गति से चलने वाले 7 चालकों के खिलाफ नोटिस जारी किए हैं। इनमें से एक व्यक्ति कार्यालय में उपस्थित हो चुका है, उसका 6 माह के लिए लाइसेंस सस्पेंड किया है। जो लोग नहीं आ रहे उनके लाइसेंस दो साल के लिए सस्पेंड किए जाएंगे।