
yoga
कोटा.राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम के तहत आरएसी ग्राउंट पर बाबा रामदेव ने बुधवार को योग की विभिन्न क्रियाएं की। कभी धीरे तो कभी बिजली सी फुर्ती से योग किया और लागों को करवाया। कभी संगीत और हास्य की हिलोरें उठी तो कभी देश और समाज को सुधारने के लिए लोगों में उर्जा पैदा की। करीब तीन घंटे चली इन यौगिक क्रियाओं में बालकों से लेकर उम्रदराज लोग भी भागीदार बने। बाबा रामदेव ने कहा कि योग भारत की पहचान है, ये अंतरमन का दीप जलाता है।
चिकित्सा मंत्री से नहीं हुई योग की क्रियाएं
राज्य की चिकित्सा व्यवस्था और स्वास्थ्य का भार जिन कंधो पर है वही कंधे बुधवार को कोटा में हो रहे राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय समारोह में योग की एक भी क्रिया ठीक से नहीं कर सके। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा पद्धति विभाग मंत्री कालीचरण सराफ योग करने के दौरान आराम से बैठे रहे तो कई क्रियाओं में उनका संतुलन बिगड़ता नजर आया। कई क्रियाएं उन्हें समझ में नहीं आई तो वह अपने बगल बैठे सांसद व अन्य को झकते रहे। एक बारगी बाबा रामदेव ने भी उनके इस भारी भरकम शरीर की चर्चा की । चिकित्सा मंत्री को केवल एक ही आसन समझ में आया वह था शवासन जिसमें वह आराम से लेटे रहे। गुरुवार को 2 लाख से अधिक लोग एक साथ योग कर वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है ऐसे में चिकित्सा मंत्री का यह संदेश चिकित्सा और स्वास्थ्य की दृष्टि से चिंताजनक है।
इस अवसर पर गुरूकुलम और आचार्यकुलम हरिद्वार के विद्यार्थियों द्वारा संगीतमय योगाभ्यास किया गया। इसके साथ ही इन विद्यार्थियों ने मल्लखम के माध्यम से विभिन्न हैरतअंगेज प्रदर्शन भी किए। स्वामी रामदेव द्वारा श्रेष्ठ यौगिक क्रियाएं करने वाले साधकों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सांसद ओम बिड़ला, विधायक हीरालाल नागर, संदीप शर्मा, यूआईटी अध्यक्ष रामकुमार मेहता, महापौर महेश विजय सहित कई अधिकारी, कॉचिंग स्टूडेंट सहित हजारों लोग उपस्थित थे।
Published on:
20 Jun 2018, 9:09 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.