परिचय देने के लिए 490 युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया। अधिकतर युवक-युवती कार्यक्रम में शामिल हुए और मंच से अपना परिचय दिया। वे आत्मविश्वास से भरे नजर आए। नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा के साथ गौत्र, गांव समेत अन्य जानकारियां मंच से साझा की। कई युवक-युवतियों ने अपनी पसंद व नापसंद के बारे में भी बताया। किसी ने कहा नौकरी पेशा जीवन साथी की आवश्यकता है, किसी ने कहा कि जो परिवार को निभा सके।