24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG! कोटा में सुपरवाइजर को मिली ऐसी खौफनाक मौत कि देखकर नहीं हो रहा यकीन

यहां रोसलीरोड स्थित एक जिंस गोदाम में बोरियों के नीचे दबने से वहां कार्यरत सुपरवाइजर की मृत्यु हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 23 Apr 2018, 11:30 AM IST

Crime news

रामगंजमंडी. यहां रोसलीरोड स्थित एक जिंस गोदाम में बोरियों के नीचे दबने से वहां कार्यरत सुपरवाइजर की मृत्यु हो गई। मृत्तक मध्यप्रदेश के भानपुरा तहसील के अमजारी सानडा का निवासी था। थानाधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय के पीछे माया कॉमोडिटी मैनेजमेंट प्रा. लि. के गोदाम में मंडी से खरीद की जाने वाली जिन्स को बोरियों में भरकर रखा जाता है। शनिवार शाम 5 बजे गोदाम सुपरवाईजर कारुलाल भाट (35) गोदाम में निरीक्षण करने पहुंचा था। इसी दौरान जिंस से बोरियों की थप्पी मे से अचानक बोरियां नीचे गिर गई।

OMG! कोटा की सड़कों से गायब हो गई 220 सिटी बसें

कारूलाल बोरियों के नीचे दब गया। हादसे के समय सुपरवाईजर अकेला था। उसका एक साथी मोबाइल रिचार्ज कराने गया था। गोदाम के अंदर जाने से पहले कारुलाल ने कोई अंदर प्रवेश नही कर सके, इस उद्देश्य से मुख्य द्वार की कुंदी लगा ली थी। इस बीच जिंस की बोरियों को खाली कराने पहुंचे हम्मालों ने अंदर से लगी कुंदी खुलाने के लिए आवाजें लगाई। कोई जवाब नहीं आने पर अंदर पत्थर फेंके। इसी बीच मोबाइल रिचार्ज कराकर आए कर्मचारी ने सुपरवाईजर को मोबाइल किया लेकिन अटेण्ड नहीं हुआ तो अंदर की कुंदी खोलकर हम्माल व साथी कर्मचारी गोदाम में पहुंचे। तलाशी की गई।

Big News: कोटा के इन गांवों में बनी रणनिति, 15 हजार किसान बोले-वोट तो दूर की बात, कदम रखने भी नहीं देंगे नेताओं को

तलाशी के दौरान कारूलाल उड़द की बोरियों के नीचे दबा मिला। उसकी मृत्यु हो गई थी। बाद में कर्मचारी ने कंपनी मालिक को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में मृतक के परिजनों को सुचना दी। मृत्तक के गांव के मंडी यार्ड में कार्य करने वाले व मुनीम मौके पर पहुंचे। शव निकाल लिया गया है पोस्टमार्टम रविवार सुबह होगा।

Special Story: आयकर अधिकारी कोटा के नामी ज्वैलर्स से जब्त कर लाए थे 2 करोड़ का सोना, चोर उड़ा कर ले गए, कैमरा तोड़ा और दस्तावेज भी फाड़ गए

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग