
कोटा . कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात दो गुटों में हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे गुट के दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Read More: बेरोजगारों ने सीएम को घेरा तो प्रशासन के फूले हाथ-पैर, काफिले में अफरा-तफरी, विधायक की कार भिड़ी
कैथूनीपोल थाने के एएसआई सत्यदेव ने बताया कि तौफीक अहमद और सूरज बाबा के अलग-अलग दो गुट हैं, जिनमें आपस में वर्चस्व की लड़ाई है। इसी बात को लेकर रविवार रात सूरज बाबा व अन्य लोग देर रात पानी की टंकी के पास खड़े हुए थे तभी तौफीक व कुणाल समेत कई लोग आए और उनमें आपस में कहासुनी हो गई।
Read More: श्रीदेवी की मौत की वजह हार्ट अटैक नहीं, कुछ और थी, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
इसी बीच दोनों में चाकूबाजी हो गई। घटना में कुणाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तौफीक के मामूली चोट आई। वहीं, दूसरे गुट के सूरज बाबा और चौथमल के गंभीर घायल होने से एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कुणाल का शव परिजनों को सौंप दिया। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।