25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

म्यूजिक सिस्टम ऑन करते समय दो भाइयों को लगा करंट, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक, परिवार में मचा कोहराम

बारां जिले के पीपलखेड़ी गांव में शनिवार को दो सगे भाई करंट की चपेट में आ गए। एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुब बनी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 28 Sep 2019, 4:50 PM IST

Electric Shock

म्यूजिक सिस्टम ऑन करते समय दो भाइयों को लगा करंट, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक, परिवार में मचा कोहराम

बारां. बारां जिले पीपलखेड़ी गांव में शनिवार दोपहर को करंट लगने से दो भाई गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने एक भाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे को भर्ती कर लिया। जानकारी के अनुसार केलवाड़ा थाना क्षेत्र के पीपलखेड़ी गांव निवासी लालाराम सहरिया (30) घर पर गाने सुनने के लिए म्यूजिक सिस्टम चालू करने के लिए विद्युत बोर्ड में प्लग लगा रहा था।

Read More: कोटा में उजाड़ नदी के उफान में बहा किसान, 6 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग, SDRF की तलाश जारी

तभी, वह करंट की चपेट में आ गया। चिल्लाने की आवज सुन उसका भाई उमा सहरिया मौके पर पहुंचा और उसे बचाने के दौरान उसे भी करंट लग गया। ग्रामीणों ने बिजली बंद करवाकर दोनों भाइयों को गंभीर अवस्था में केलवाड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने लालाराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि, उमा को भर्ती कर इलाज किया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंंची और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More: कर्ज में डूबा पिता मासूम बेटा-बेटी के साथ कुए में कूदा, तीनों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
विद्युत हादसे में लालाराम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बुर्जग माता-पिता व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बच्चों की चित्कार से ढांढस बंधाने पहुंचे ग्रामीणों का कलेजा कांप उठा। मृतक के तीन बच्चे हैं। वह परिवार में अकेला ही कमाने वाला था। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से युवक को करंट लगने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन से पीडि़त परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।

Weather Update:कोटा में 2 घंटे से झमाझम बारिश जारी, गांधी सागर के 3 और कोटा बैराज के खुले 6 गेट

वहीं, सहायक अभियंता प्रेरणा सिन्हा ने बताया कि ट्रांसफार्मर में कोई फाल्ट नहीं हुआ है। युवक म्यूजिक सिस्टम ऑन करने के लिए विद्युत बोर्ड में प्लग लगा रहा था। तभी, करंट लगने से यह हादसा हो गया। संभवत: बारिश से दीवारों में नमी होने के कारण घर में करंट फैला है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग