25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आबादी के बीच गुजर रही मौत उजाड़ गई परिवार, कफन में लिपटे पिता को देख बोला मासूम-उठ जाओ ना पापा…

कोटा जिले के मोड़क स्टेशन क्षेत्र में हाई टेंशन विद्युत लाइन हंसता-खेलता परिवार उजाड़ गई। पिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 2 Oct 2019, 10:59 AM IST

Youth Death From Electric Shock

आबादी के बीच गुजर रही मौत उजाड़ गई परिवार, कफन में लिपटे पिता को देख बोला मासूम-उठ जाओ ना पापा...

मोड़कस्टेशन. यहां एक युवक की घर के सामने से निकल रही 11 केवी लाइन से करंटलगने से मौत हो गई। ( Youth Death Electric Shock ) युवक को झालावाड़ ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं मिलने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाप्रभारी ने समझाइश कर मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार मोड़क स्टेशन में जामा मस्जिद क्षेत्र निवासी अब्दुल करीम (35) पुत्र अब्दुल बाबू भाई के घर के आगे से इलेवन केवी लाइन गुजर रही है। इन दिनों करीम के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार सुबह छत पर रखी बांस व बल्लियां हटाने के दौरान बांस 11 केवी लाइन से छू गया। इससे युवक करंट की चपेट में आ गया। सामने सड़क किनारे बैठे कुछ लोग मदद को दौड़े और करीम को मोड़क अस्पताल लाए जहां ड्यूटी डॉक्टर पंकज राठौर ने युवक का प्राथमिक उपचार कर व सीपीआर देकर झालावाड़ रैफ र कर दिया।

Read More: नृशंस हत्या: बूंदी के जंगल में ट्रॉली बैग में मिली महिला की 25 दिन पुरानी लाश, जानवर खा गए पैर

एम्बुलेंस नहीं आने पर हंगामा
झालावाड़ रैफ र करने के काफ ी देर बाद भी 108 एम्बुलेंस नहीं आने व अस्पताल की एम्बुलेंस खराब होने से युवक के परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे एएसआई सीताराम मीणा ने समझाइश कर शांत कराया। करीब एक घण्टे बाद पहुंची 108 एम्बुलैंस से युवक को झालावाड़ ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मोड़क पुलिस ने झालावाड़ में ही पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Read More: दर्दनाक: कोटा मेडिकल कॉलेज में फिर श्वानों ने नोंचा नवजात का शव, मुंह में दबाए दौड़ता रहा इधर-उधर

चार मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
करीम घर में इकलौता कमाने वाला था। वह सैनेटरी फि टिंग का काम करता था। उसके तीन बेटियां व एक बेटा है। करीम के निधन से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ चुका है। पिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौत से पड़ौसी भी हतप्रभ थे।


हो चुके हैं कई हादसे
यहां कई स्थानों पर आबादी के बीच से 11 व 33 केवी लाइन गुजर रही है। ग्रामीणों ने कई बार इन लाइनों को शिफ्ट कराने के लिए निगम को अवगत कराया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। करीम ने भी घर के सामने से गुजर रही लाइन हटाने की मांग की थी।

Read More: अलर्ट जारी: हाड़ौती में झमाझम बारिश से गांधी सागर और कोटा बैराज के खुले 8-8 गेट, 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा

मुआवजे पर बनी सहमति
परिजनों को मुआवजा दिलाने व लाइन हटाने की मांग को लेकर ग्रामीण मृतक के घर के बाहर जमा हो गए। विद्युत निगम के सहायक अभियंता नागेन्द्र मेहरा, मोड़क थानाधिकारी भारत सिंह, कनिष्ठ अभियंता महेन्द्र नागर मौके पर पहुंचे गुजर रही लाइन हटाने व मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण माने।
सभी मरीजों को बेहतर उपचार देने का प्रयास रहता है। करंट से झुलसे करीम को भी बीस मिनट तक सीपीआर व उपचार दिया था। एम्बुलेंस की उपलब्धता हमारे हाथ में नही है। ग्रामीणों के दुव्र्यवहार से आहत होकर पुलिस में शिकायत दी है। ऐसे माहौल में काम करना मुश्किल है।
पंकज राठौर.चिकित्सा प्रभारी मोड़क


पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। विद्युत निगम ने परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। मामले में जांच जारी है।
भारत सिंह, थानाधिकारी मोड़क

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग