
तस्कर गिरफ्तार (फोटो- डीडवाना पुलिस एक्स हैंडल)
Drug Smuggler: डीडवाना-कुचामन जिले में पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। मामले में दुबई से जुड़े तस्कर अमरजीत सिंह को पंजाब गिरफ्तार किया है। डीडवाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत गहन जांच के बाद यह कार्रवाई की है।
बता दें कि अब तक चार तस्करों को पकड़ा जा चुका है। इस नेटवर्क का संचालन दुबई से हो रहा था। अटारी बॉर्डर के रास्ते ड्रग्स की खेप भारत लाकर राजस्थान और पंजाब में सप्लाई होती थी।
डीडवाना पुलिस ने मामले की जांच कर खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, ड्रग्स नेटवर्क दुबई से चलता था। गिरफ्तार अमरजीत सिंह इस गिरोह का अहम हिस्सा था। दुबई के असगर अली के साथ मिलकर काम करता था। ये लोग अटारी बॉर्डर के जरिए हेरोइन और अन्य मादक पदार्थ भारत में ले आते थे।
डीडवाना में मो. इलियास, अरबाज और आदिल नामक युवा स्थानीय तस्करों के जरिए राजस्थान और पंजाब में बेचते थे। इनका पूरा नेटवर्क करोड़ों रुपए की ड्रग्स तस्करी करता था। सोने की तस्करी में कम मुनाफा होने के कारण अमरजीत और असगर ने ड्रग्स का कारोबार शुरू किया। असगर दुबई से नेटवर्क को निर्देश देता था और अमरजीत अटारी बॉर्डर से ड्रग्स लेकर डीडवाना में इलियास को सप्लाई करता था।
डीडवाना पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। हाल ही में पुलिस ने अफीम की अवैध खेती और नशीली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी थी। इस दौरान आदिल, अरबाज और इलियास को गिरफ्तार किया गया था। इन लोगों की मदद से अमरजीत तक पहुंचने में पुलिस ने सफलता हासिल की।
-पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
-अमरजीत से पूछताछ जारी है, पुलिस दुबई से संचालित इस तस्करी के और राज खोलने में जुटी हुई है।
-राजस्थान और पंजाब में इसके अपराधिक संबंधों की भी जांच की जा रही है।
-यह कार्रवाई नशे के खिलाफ पुलिस की सख्ती का नतीजा है।
Updated on:
21 Jun 2025, 2:23 PM IST
Published on:
21 Jun 2025, 2:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.